गैंगस्टर की करीब दो करोड़ की संपत्ति कुर्क, डुगडुगी बजाकर चस्पा किया गया नोटिस बोर्ड
पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के नेतृत्व में यह कार्रवाई थाना कोईरौना क्षेत्र में की गई।
भदोही।
संगठित अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भदोही पुलिस और प्रशासन ने गैंगस्टर अभियुक्त की करीब दो करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की। कार्रवाई के दौरान ईंट भट्ठे पर डुगडुगी बजाकर कुर्की का नोटिस बोर्ड भी चस्पा किया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के नेतृत्व में यह कार्रवाई थाना कोईरौना क्षेत्र में की गई। पुलिस के अनुसार थाना कोईरौना में दर्ज गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत गैंग लीडर मायापति दुबे पुत्र काशी प्रसाद दुबे तथा उसके सहयोगियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
जांच में सामने आया कि अपराध से अर्जित धन से गैंग के सदस्य करुणापति दुबे की पत्नी कविता दुबे के नाम पर ग्राम फुलवरिया में गाटा संख्या 50 व 39 पर त्रिपति ईंट उद्योग के नाम से ईंट भट्ठा बनाया गया था, जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ साठ लाख रुपये आंकी गई है।
जिला मजिस्ट्रेट शैलेष कुमार के आदेश पर गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14(1) के तहत उक्त ईंट भट्ठा सहित तीन ट्रैक्टर व एक जेसीबी को कुर्क किया गया। पुलिस के अनुसार कुर्क की गई चल-अचल संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ अट्ठानवे लाख सोलह हजार रुपये है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संगठित अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
uttar pradesh police Bhadohi Bhadohi News प्रशासनिक कार्रवाई भदोही भदोही पुलिस uttar pradesh news bhadohi police उत्तर प्रदेश पुलिस gangster act organized crime DM Shailesh Kumar उत्तर प्रदेश समाचार भदोही समाचार Administrative Action गैंगस्टर कार्रवाई Gangster Action गैंगस्टर एक्ट संपत्ति कुर्की Property Attachment अपराधियों पर कार्रवाई Action Against Criminals ईंट भट्ठा कुर्क Brick Kiln Seized अवैध संपत्ति Illegal Property संगठित अपराध डुगडुगी बजाकर कुर्की Public Attachment Notice पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी SP Abhinav Tyagi अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ASP Shubham Agrawal थाना कोईरौना Koirauna Police Station मायापति दुबे Mayapati Dubey त्रिपति ईंट उद्योग Tripati Brick Industry जिला मजिस्ट्रेट शैलेष कुमार अपराध से अर्जित संपत्ति Crime Proceeds Property

Comments