नमाज का वक्त मुकर्रर गिराई मे 8.30 व फूलबाग मे सुबह 8.00 बजे होगी ईद की नमाज 

बताया कि जामा मस्जिद गोपीगंज मे चुड़िहारी मोहाल और जामा मस्जिद के मानिंद लोगो की बैठक हुई,जिसमे यह तय किया गया,

Swatantra Prabhat Picture
Published On

गोपीगंज।
 
ईद का पर्व मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है,नगर के गिराई व फूलबाग स्थित ईदगाह के साथ ग्रामीण क्षेत्र मे स्थित ईदगाह व मस्जिदो मे नमाज अदा की जाएगी। गिराई स्थित ईदगाह मे सुबह 8.30 तथा फूलबाग मे 8.00 बजे होगीl जामा मस्जिद गोपीगंज के पेश इमाम मौलाना अनिशुल कादरी ने यह जानकारी दी।
 
बताया कि जामा मस्जिद गोपीगंज मे चुड़िहारी मोहाल और जामा मस्जिद के मानिंद लोगो की बैठक हुई,जिसमे यह तय किया गया,की गिराई जीटी रोड वाले ईदगाह में ईदुल फित्र की नमाज़ 8:30 बजे सुबह होगी,और पूरे गुलाब वाले ईदगाह में ईद की नमाज़ 8.00 बजे सुबह होगी।
 
बैठक मे हाफिज अनीसुल क़ादरी,पेश इमाम जामा मस्ज़िद, हाफिज गुलाम मुर्तुजा इमाम मदीना मस्जिद,नई बस्ती,मौलाना मोहम्मद अवैस इमाम शाही मस्जिद मौलाना शुजाअत अली भगवतपुर, हाफिज मोहम्मद इरफ़ान आदि रहे। ग्रामीण क्षेत्र लालानगर, चकसहाब,गांधी स्थित ईदगाह के साथ बरजी, अमवा, गहरपुर,खानापुर मे अलग अलग समय पर नमाज पढ़ी जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें