कानपुर कमिश्नरेट में 40 अभियुक्त हिस्ट्रीशीट खोलने को चिन्हित, 19 आपराधिक गैंग का पंजीकरण 

सेन्ट्रल जोन में 3 नये अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गयी, 7 अभियुक्तों की हिस्ट्रीशीट खोलने हेतु चिन्हित कर विधिक कार्यवाही की गयी,

Swatantra Prabhat Picture
Published On

कानपुर।

कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा अपराधियों पर सख्ती बरतने और शहर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने उद्देश्य से एक विशेष अभियान आयोजित किया गया। अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताड़ा के निर्देशन में आज दिनांक 15 मार्च 2026 को यह अभियान चलाया गया।

              इस अभियान का मुख्य फोकस नये अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने, आदतन अपराध करने वाले गैंगों का पंजीकरण करने तथा हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन पर रहा। सभी जोन के पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण में थानों पर तैनात उप निरीक्षकों द्वारा अपराधियों / हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन किया गया। इस प्रकार अपराधियों की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखने और उन्हें काबू में करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।

पुलिस टीमों द्वारा अभियान के दौरान नये अपराधियों को चिन्हित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोली गयी व कई अभियुक्तों की हिस्ट्रीशीट खोलने हेतु चिन्हित कर विधिक कार्यवाही की गयी, नये आपराधिक गैंग को चिन्हित कर गैंग पंजीकरण हेतु चिन्हित कर कार्यवाही की गयी तथा पूर्व से मौजूद हिस्ट्रीशीटरों के निवास स्थानों पर जाकर उनका सत्यापन किया गया।

          इस अभियान के अंतर्गत- पूर्वी जोन में 7 अभियुक्तों की हिस्ट्रीशीट खोलने हेतु चिन्हित कर विधिक कार्यवाही की गयी, 04 आपराधिक गैंग चिन्हित कर पंजीकरण की कार्यवाही की गयी तथा कुल 297 हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन किया गया।

 पश्चिम जोन में कुल 12 अभियुक्तों की हिस्ट्रीशीट खोलने हेतु चिन्हित कर विधिक कार्यवाही की गयी, 3 आपराधिक गैंग चिन्हित कर पंजीकरण की कार्यवाही की गयी तथा कुल 341 हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन किया गया। दक्षिण जोन में कुल 14 अभियुक्तों की हिस्ट्रीशीट खोलने हेतु चिन्हित कर विधिक कार्यवाही की गयी, 10 आपराधिक गैंग चिन्हित कर पंजीकरण की कार्यवाही की गयी तथा कुल 609 हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन किया गया।

सेन्ट्रल जोन में 3 नये अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गयी, 7 अभियुक्तों की हिस्ट्रीशीट खोलने हेतु चिन्हित कर विधिक कार्यवाही की गयी, 02 आपराधिक गैंग चिन्हित कर पंजीकरण की कार्यवाही की गयी तथा कुल 524 हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन किया गया। इस अभियान में कानपुर पुलिस द्वारा कुल 03 नये अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गयी, 40 अभियुक्तों की हिस्ट्रीशीट खोलने हेतु चिन्हित कर विधिक कार्यवाही की गयी, 19 आपराधिक गैंग चिन्हित कर पंजीकरण की कार्यवाही की l

तथा कुल 1771 हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन किया गया। अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा यह भी सुनिश्चित किया गया कि जिन हिस्ट्रीशीटरों के विरुद्ध पूर्व में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, उन पर विशेष निगरानी रखी जाए और उनकी गतिविधियों की नियमित समीक्षा की जाए। इसके साथ ही ऐसे अपराधियों को भी चिन्हित किया गया जो क्षेत्र में पुनः आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने की संभावना रखते हैं।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें