दबिश के दौरान 38 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद लगभग 150 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट, 02 अभियोग पंजीकृत

टीम द्वारा तहसील लालगंज के थाना खीरों अंतर्गत ग्राम महारानीगंज एवं नंदा खेड़ा में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों/संदिग्ध घरों पर दबिश की कार्यवाही की गई।

Swatantra Prabhat Picture
Published On

रायबरेली:-


          जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जिला आबकारी अधिकारी के कुशल नेतृत्व में, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 की टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।

          टीम द्वारा तहसील लालगंज के थाना खीरों अंतर्गत ग्राम महारानीगंज एवं नंदा खेड़ा में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों/संदिग्ध घरों पर दबिश की कार्यवाही की गई।  दबिश के दौरान 38 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 150 किलोग्राम  लहन बरामद कर मौके पर नष्ट करते हुए 02 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए। जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें