खेत में अधेड़ का शव मिलने से फैली सनसनी
मृतक की पहचान जालौन कस्बे के मोहल्ला तोपखाना निवासी बृजलाल (57) पुत्र सरमन के रूप में हुई है। बताया गया कि सोमवार सुबह कुछ राहगीरों ने ....
जालौन-
कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बंगरा मार्ग स्थित होटल रिच गैलेक्सी के पास एक खेत में शव पड़े होने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दी है और जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान जालौन कस्बे के मोहल्ला तोपखाना निवासी बृजलाल (57) पुत्र सरमन के रूप में हुई है। बताया गया कि सोमवार सुबह कुछ राहगीरों ने खेत के किनारे एक व्यक्ति को पड़ा देखा। पहले उन्हें लगा कि वह बेहोश है लेकिन पास जाकर देखने पर उसकी मौत हो चुकी थी।
इसके बाद स्थानीय लोगों ने जालौन कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी प्रकार के स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। बताया जा रहा है कि मृतक बृजलाल के संबंध में पहले जालौन कोतवाली में गुमशुदगी की सूचना भी दर्ज कराई गई थी।
पुलिस अब इस पहलू की भी जांच कर रही है कि वह खेत तक कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई है।
crime news क्राइम न्यूज़ Jalaun सनसनी जालौन local news uttar pradesh news संदिग्ध मौत अधेड़ की मौत postmortem उत्तर प्रदेश खबर police investigation पोस्टमार्टम पुलिस जांच suspicious death स्थानीय खबर खेत में शव Dead body in field Middle aged man death जालौन कोतवाली Jalaun Kotwali police Sensation in area बृजलाल जालौन Brijlal Jalaun तोपखाना मोहल्ला Topkhana locality बंगरा मार्ग Bangra road होटल रिच गैलेक्सी Hotel Rich Galaxy गुमशुदगी मामला Missing person case ग्रामीण क्षेत्र घटना Rural area incident

Comments