New Ring Road: हरियाणा में 250 करोड़ की लागत से बनेगा नया रिंग रोड, इन लोगों को मिलेगा फायदा

Sandeep Kumar  Picture
Published On

New Ring Road: हरियाणा सरकार ने कुरुक्षेत्र में तेजी से बढ़ रहे धार्मिक पर्यटन और यातायात दबाव को देखते हुए एक बड़ी आधारभूत परियोजना को हरी झंडी दे दी है। शहर में जल्द ही आधुनिक रिंग रोड का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 250 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। इस परियोजना से कुरुक्षेत्र के ट्रैफिक सिस्टम में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार कुरुक्षेत्र को विश्वस्तरीय धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र को वैश्विक पहचान दिलाने का जो वादा किया था, वह अब धरातल पर उतरता दिखाई दे रहा है।

प्रस्तावित रिंग रोड से शहर के अंदरूनी हिस्सों में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। खासतौर पर धार्मिक आयोजनों, मेलों और पर्वों के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी। रिंग रोड के माध्यम से बाहरी और भारी वाहनों को शहर में प्रवेश किए बिना ही वैकल्पिक मार्ग मिल सकेगा।

सरकार का कहना है कि इस परियोजना से न केवल यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि पर्यटन से जुड़ी सुविधाओं का भी विस्तार होगा। बेहतर कनेक्टिविटी के चलते होटल, व्यापार और स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, जिससे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

सीमावर्ती नदियों के प्रबंधन व बाढ़ नियंत्रण को लेकर अहम बैठक, भारत-नेपाल समन्वय मजबूत करने पर जोर Read More सीमावर्ती नदियों के प्रबंधन व बाढ़ नियंत्रण को लेकर अहम बैठक, भारत-नेपाल समन्वय मजबूत करने पर जोर

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments