मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान चलाकर पुलिस ने लिया सुरक्षा का जायजा
देवरिया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में रविवार सुबह 5 से 8 बजे तक जनपद में “मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान” चलाया गया। इस दौरान थाना प्रभारियों ने मॉर्निंग वॉकर से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की गई तथा तीन सवारी, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि जनपद में 17 स्थानों पर चेकिंग कर 369 लोगों और 205 वाहनों की जांच की गई। लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की।
जनपद की रुद्रपुर पुलिस ने डकैती व लूट की दो घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूट का माल, एक अवैध पिस्टल, चार तमंचे, पांच कारतूस और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।
देवरिया। पर्यावरण को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से रविवार को जनपद की पुलिस ने कार्यालय, थानों, चौकियों और पुलिस लाइन में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया।
इस दौरान पुलिसकर्मियों ने परिसर की साफ-सफाई, सूखे पत्तों की सफाई, पेड़-पौधों की छंटाई तथा अभिलेखों व संसाधनों को व्यवस्थित किया। वाहनों को भी क्रमवार खड़ा कराया गया। पुलिसकर्मियों ने श्रमदान कर “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” का संदेश देते हुए स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।
.


Comments