गोपीगंज में पान मैटेरियल की थोक दुकान में चोरी

पुलिस के हाथ अब तक खाली

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

 गोपीगंज। नगर के ज्ञानपुर रोड स्थित प्रेम पान मैटेरियल की थोक दुकान में रविवार रात हुई चोरी की घटना में पुलिस अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। चोर छत की पटिया उखाड़कर दुकान में घुसे और कैश बॉक्स में रखे करीब 50 हजार रुपये नकद के साथ ही कीमती सिगरेट के कई कार्टन उठा ले गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। दुकान मालिक प्रेमचंद की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है और जल्द खुलासा करने का दावा किया है।

हालांकि नगर के व्यापारियों में घटना को लेकर भारी नाराजगी है। व्यापारियों का कहना है कि ज्ञानपुर रोड पर पहले भी मेडिकल स्टोर, पान मैटेरियल और खाद-बीज की दुकानों में कई बार चोरी हो चुकी है, लेकिन अब तक किसी भी मामले का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है।

लगातार हो रही चोरियों से व्यापारियों में असुरक्षा का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द चोरी का खुलासा करने की मांग की है।

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार