नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
नये घर से चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से पंजीकृत अभियोग से संबंधित चोरी का आभूषण एवं ₹39,000/- नकद किया गया बरामद
जिला भदोही हालपता ग्राम भिदिउरा द्वारा सूचित किया गया
थाना ज्ञानपुर पर आवेदक अनिल कुमार गुप्ता पुत्र स्व० ठाकुर प्रसाद गुप्ता निवासी पुरानी बाजार कस्बा ज्ञानपुर थाना ज्ञानपुर जिला भदोही हालपता ग्राम भिदिउरा द्वारा सूचित किया गया कि दिनांक 04/03/2026 को सुबह करीब 6:00 बजें परिवार सहित अपने पैतृक मकान पर पुरानी बाजार में होली त्योहार मनाने चला गया था करीब 2:00 बजें दिन अपने नए मकान भिदिउरा पर गया तो देखा कि मेरे मकान का ताला व आलमारी का ताला तोड़कर मेरे मुहल्ले का निहाल अली पुत्र इकराम एवं नौशाद पुत्र इकबाल तथा अर्पित पुत्र बब्लू निवासी कांशीराम आवास द्वारा मेरी पत्नी का जेवर सोने की सिकड़ी कान का झुमका, मंगलसूत्र, दो अंगूठी सोने का व चांदी की पायल तथा ₹50000/- रूपया नकद चोरी करके निहाल के चार चक्का गाड़ी से भाग गए। प्राप्त तहरीर के आधार पर स्थानीय पुलिस द्वारा मु0अ0 सं0 51/26 धारा 305(ए) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रचलित की गई।
अभिमन्यु मांगलिक,पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा जनपद में चुस्त दुरुस्त कानून व्यवस्था के दृष्टिगत चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण व पंजीकृत अभियोग से सम्बंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश के क्रम में शुभम अग्रवाल,अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 05.03.2026 को थाना ज्ञानपुर पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0स0 51/26 धारा 305(ए) बीएनएस से संबंधित 02 शातिर चोर को कंसापुर विकास भवन असनांव मार्ग तिराहे से गिरफ्तार करते हुए कब्जे से पंजीकृत अभियोग से संबंधित चोरी का आभूषण एवं ₹39,000/- बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर पंजीकृत अभियोग में धारा-331(3),317(2) एवं 317(4) बी.एन.एस की बढ़ोत्तरी करते हुए विधिक कार्यवाही की गई।
हम लोग दिनांक 04.03.26 को दिन में करीब 12.00 बजें अनिल कुमार गुप्ता के मकान भिदिउरा से आलमारी का ताला तोड़कर जेवर व रुपया चुराये थे जेवर बेचने जा रहे थे। कि आप लोगो ने पकड़ लिया हमारा साथी अर्पित आप लोगों को देखकर भाग गया। हमारे पास चोरी किया हुआ जेवर व रुपया का कुछ भाग है। शेष जेवर व रूपये हमारे साथी अर्पित के पास है जो भाग गया है। अभियुक्तगण पेशेवर अपराधी है। पूर्व में भी चोरी के अपराध में जेल जा चुकें है।उ0नि0 रामधनी यादव मय हमराह हे0का0 निरंजन मौर्य व का0 मारुतिनन्दन दुबे एवं का0 राहुल कुमार थाना ज्ञानपुर जनपद भदोही।
swatantra prabhat news bhadohi crime news स्वतंत्र प्रभात समाचार Bhadohi Police Investigation भदोही चोरी कांड Bhadohi theft case ज्ञानपुर थाना पुलिस Gyanpur police action घर में चोरी का मामला new house theft incident दो शातिर चोर गिरफ्तार thieves arrested Bhadohi stolen jewellery recovered चोरी का आभूषण बरामद ₹39000 नकद बरामद police recovery operation Kansapur Vikas Bhawan tiraha arrest Anil Kumar Gupta complaint BNS section 305A case फरार आरोपी अर्पित professional thieves arrested law and order Bhadohi

Comments