नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
श्रीमणि ने दिल्ली में मनाया 10वां स्थापना दिवस — फ़िनटेनिटी के साथ डिजिटल सशक्तिकरण का नया संकल्प
चैनल पार्टनर्स तथा विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही
नई दिल्ली: भारत की अग्रणी डिजिटल वित्तीय सेवा कंपनी श्रीमणि ने अपना 10वां स्थापना दिवस “फ़िनटेनिटी” थीम के साथ दिल्ली स्थित सनराईज पार्टी हॉल में भव्य रूप से मनाया। इस अवसर पर सहयोगी कंपनियाँ (डिजिसेवा) एवं सरल टेक्नोलॉजी की अनुभवी टीम, चैनल पार्टनर्स तथा विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं डॉ ममतामयी प्रियदर्शनी स्टेट चेयरपरसन इंडियन इंडस्ट्रीज एस्सोसिएसन दिल्ली उन्होंने अपने संबोधन में श्रीमणि द्वारा ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में डिजिटल वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की तथा एम्एसमी एवं एग्री-उद्यमिता के क्षेत्र में विस्तार हेतु महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
कार्यक्रम में एम्एसमी मेंटर, सीए हेमेंद्र गुप्ता डिजिसेवा के सी ई ओ, सीए, सुधीर झा, ग्रुप ऑफ़ कंपनी के सीएफओ, सीए, जय राम ,तथा सीटीओ कंपनी की वर्तमान उपलब्धियाँ:दस प्लस राज्यों में संचालन पचास प्लस समर्पित टीम सदस्य दसहजार सक्रिय चैनल पार्टनर्स डिजिटल बैंकिंग, बीमा, बिल पेमेंट, क्रेडिट रिपोर्ट एवं फिनटेक सेवाओं में मजबूत उपस्थिति भविष्य का विज़न:श्रीमणि का लक्ष्य आने वाले वर्षों में भारत के प्रत्येक पिन कोड तक डिजिटल वित्तीय सेवाएँ पहुँचाना है,
जिससे ग्रामीण एवं वंचित वर्ग को सशक्त बनाया जा सके। कंपनी के फाउंडर एंड डायरेक्टर ने अपने सम्बोधन में कहा “यह दस वर्षों की यात्रा केवल व्यवसायिक सफलता नहीं, बल्कि विश्वास, पारदर्शिता और डिजिटल सशक्तिकरण का परिणाम है। हम ‘दस से अनंत तक’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। समारोह के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टीम सदस्यों एवं चैनल पार्टनर्स को सम्मानित भी किया गया।
new delhi news नई दिल्ली समाचार Shrimani Company News श्रीमणि कंपनी स्थापना दिवस Shrimani 10th Foundation Day Fintech Event Delhi फिनटेक कार्यक्रम दिल्ली Fintech Innovation India Digital Financial Services India Digital Empowerment India Digital Banking Services Fintech Services India DigiSeva Company सरल टेक्नोलॉजी Digital Payment Services MSME Development India MSME Mentor CA Hemendra Gupta

Comments