गोरखपुर : मोहद्दीपुर में पत्रकार के किराए के मकान में लाखों की भीषण चोरी,

बेखौफ चोरों ने दो कमरों के ताले तोड़कर उड़ाए जेवर और नकदी

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

गोरखपुर ब्युरो कार्यालय

        उत्तर प्रदेश

गोरखपुर। कैंट थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर स्थित श्रीरामपुर कॉलोनी में चोरों ने एक पत्रकार के किराए के मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात यह है कि बेखौफ चोरों ने मकान के अंदर घुसकर दो कमरों के ताले तोड़े और आराम से कीमती सामान समेटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पत्रकार प्रिंस पांडेय मोहद्दीपुर स्थित श्रीरामपुर कॉलोनी में किराए के मकान में रहते हैं। बताया जा रहा है कि 3 मार्च को वह अपने पैतृक गांव पिपराइच थाना क्षेत्र के मठिया गए हुए थे। इस दौरान उनका कमरा बंद था और मकान में सन्नाटा था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने मकान को निशाना बना लिया।

जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड, प्रयागराज का वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम संपन्न Read More जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड, प्रयागराज का वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम संपन्न

गुरुवार 5 मार्च को जब प्रिंस पांडेय वापस अपने कमरे पर लौटे तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ देखकर उनके होश उड़ गए। जब उन्होंने अपने कमरे का दरवाजा खोला तो उसका ताला भी टूटा मिला। अंदर का नजारा देखकर वह सन्न रह गए। आलमारी का लॉक तोड़ा गया था और कमरे में सामान बिखरा पड़ा था।
पीड़ित के अनुसार चोर आलमारी में रखे सोने का हार, टीका, नाक की कील, पायल, चांदी की तस्तरी समेत अन्य जेवरात और लगभग 70 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं का संवेदनशील श्रवण, दिये  त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण के निर्देश Read More पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं का संवेदनशील श्रवण, दिये त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण के निर्देश

चोरों का दुस्साहस यहीं नहीं रुका। उन्होंने उसी मकान में बगल के कमरे में रह रही किरायेदार नेहा प्रजापति के कमरे का भी ताला तोड़ दिया। वहां से चोर मंगलसूत्र, कान के झालर और दो जोड़ी पायल लेकर फरार हो गए। एक ही मकान में दो कमरों में चोरी की वारदात से क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई है।

गांव से बारात लेकर गया अधेड़ गायब, हाइवे किनारे संदिग्ध परिस्थिति में मिला जला शव, ग्रामीणों में आक्रोश Read More गांव से बारात लेकर गया अधेड़ गायब, हाइवे किनारे संदिग्ध परिस्थिति में मिला जला शव, ग्रामीणों में आक्रोश

सूचना मिलने पर कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर संदिग्ध लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरी की इस वारदात का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से इलाके में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।

Post Comments

Comments