नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
करोल बाग में भीषण जाम से जूझ रहे लोग प्रशासन निगम खामोश बैठा है
करोल बाग और गफ्फार मार्केट में भीषण ट्रैफिक जाम से लोग परेशान। अवैध पार्किंग और अतिक्रमण से व्यापार प्रभावित, NDMC और प्रशासन पर लापरवाही के आरोप
नई दिल्लीः करोल बाग में जाम की समस्या बढ़ती जा रही है अतिक्रमण पग पग पर। खरीदारों को बाजार पहुंचने में दो घंटे तक लग रहे हैं जिससे व्यापारियों और ग्राहकों को परेशानी हो रही है।जाम के कारण खरीदारों की संख्या कम हो रही है, जिससे व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने सरकार से जाम की समस्या का सामाधान करने की मांग की है। दिल्ली के सबसे व्यस्त और प्रतिष्ठित बाजारों में से एक करोल बाग गफ्फार मार्केट इन दिनों अराजकता की चपेट में है।
अवैध पार्किंग, बेतहाशा अतिक्रमण और भीषण ट्रैफिक जाम ने निवासियों को बेहाल कर दिया है। हालात इतने बत्तर हो गए हैं कि जिस बाजार तक पहुंचने में पहले मिनटों का समय लगता था अब वहां लोगों को घंटों ट्रैफिक जाम झेलना पड़ रहा है। इसके बावजूद ट्रैफिक पुलिस और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एनडीएमसी दोनों खामोश है। करोल बाग गफ्फार मार्केट, आभूषण और इलेक्ट्रॉनिक सामानों के प्रमुख केंद्र के रूप में जाना जाता है। यहां दूर-दूर से लोग खरीदारी करने आते हैं। नतीजतन,करोल बाग चौराहे से आर्य समाज रोड तक का दृश्य भयावह है।
ऑटो पार्ट्स विक्रेता सड़क के दोनों ओर अपनी वर्कशाप चला रहे हैं। मुख्य सड़क की दोनों लेन पर वाहनों की मरम्मत और बदलने का काम खुलेआम चल रहा है। जिससे सड़क की चौड़ाई कम होकर एक संकरी और भीड़भाड़ वाली गली बन गई है। दोपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों के लिए इस रास्ते से गुजरना मुश्किल हो रहा है। अवैध पार्किंग अतिक्रमण की इस समस्या को और बढ़ा रही है।
खरीदारों के लिए पर्याप्त पार्किंग न होने के कारण पुरा इलाका ट्रैफिक जाम से जूझ रहा है। स्थिति इतनी विकट है कि बाजार पहुंचने में ही डेढ़ से दो घंटे लग जाते हैं। स्थानीय निवासियों और व्यापारियों का आरोप है कि यह संबंधित विभागों की मिलीभगत और लापरवाही का नतीजा है। त्योहारों के समय में बाजारों में पर्याप्त यातायात और सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए, लेकिन स्थिति बत्तर हो गई है।
इस मामले में सेंट्रल डीसीपी से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनके मोबाइल बंद पाया गया। उपायुक्त करोल बाग जो न, एमसीडी।ने कहा कि करोलबाग बाजारों में लोगों को ट्रैफिक जाम और अतिक्रमण से राहत दिलाने के लिए अवैध रूप से वाहन पार्क करने और सड़क पर कब्जा करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Comments