नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
अधिवक्ता सुभाष चंद्र मिश्रा हत्याकांड पर उबाल, बार एसोसिएशन हर्रैया ने सौंपा ज्ञापन
प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग
बस्ती। बस्ती केतहसील मुख्यालय हर्रैया स्थित बार एसोसिएशन हर्रैया ने अधिवक्ता सुभाष चंद्र मिश्रा की निर्मम हत्या के विरोध में जोरदार आवाज उठाते हुए प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति को संबोधित उप जिला मजिस्ट्रेट हर्रैया को ज्ञापन सौंपा गया, इस ज्ञापन में दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमाकांत तिवारी ‘एडवोकेट’ के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन में कहा गया है कि जनपद गोंडा निवासी अधिवक्ता सुभाष चंद्र मिश्रा की नृशंस हत्या ने पूरे अधिवक्ता समाज को झकझोर दिया है। यह घटना केवल एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि न्याय व्यवस्था पर सीधा आघात है। यदि अधिवक्ता ही असुरक्षित रहेंगे तो आमजन का न्याय प्रणाली से विश्वास उठ जाएगा।
ज्ञापन में प्रमुख मांग की गई है कि हत्याकांड की उच्च स्तरीय एवं समयबद्ध जांच कराकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को कम से कम 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए। बार एसोसिएशन ने उत्तर प्रदेश में तत्काल प्रभाव से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग दोहराते हुए कहा कि लगातार हो रही हमलों की घटनाओं से अधिवक्ताओं में भय और असुरक्षा का वातावरण बन गया है।
अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसरों में पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था और संवेदनशील मामलों में विशेष सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने की भी मांग की। ज्ञापन में स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र एवं ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो अधिवक्ता समाज लोकतांत्रिक और संवैधानिक दायरे में रहकर आंदोलन करने को बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर अध्यक्ष उमाकांत तिवारी ‘एडवोकेट’ ने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था की रीढ़ है। “हम कानून और संविधान की मर्यादा में रहकर न्याय की लड़ाई लड़ते हैं। यदि अधिवक्ताओं पर हमले होंगे और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जाएगी, तो यह लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है। सरकार को अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने होंगे,” उन्होंने कहा।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री अमरनाथ पांडे एडवोकेट, रघुवंश लाल एडवोकेट, यशवंत सिंह एडवोकेट, पवन वर्मा एडवोकेट, अभिमन्यु सिंह एडवोकेट, रामजी वर्मा एडवोकेट, ओमप्रकाश पांडे एडवोकेट, इंद्रजीत सिंह एडवोकेट, सौरभ सिंह एडवोकेट, अरुण पांडे एडवोकेट, हृदयराम एडवोकेट, अजेय कुमार गौतम एडवोकेट, मनोज कुमार आजाद एडवोकेट, तौफीक अहमद एडवोकेट सहित सैकड़ों की संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में हत्याकांड की निंदा करते हुए दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर दंड देने की मांग की।
अधिवक्ताओं ने कहा कि यदि अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए सशक्त कानून नहीं बनाया गया तो ऐसी घटनाएं दोहराई जाती रहेंगी। इसलिए प्रदेश सरकार को शीघ्र निर्णय लेते हुए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करना चाहिए। साथ ही जिला प्रशासन से अपेक्षा की गई कि वह इस गंभीर मामले में प्रभावी पैरवी कर न्याय दिलाने में सहयोग करेबार एसोसिएशन हर्रैया ने ज्ञापन के माध्यम से स्पष्ट किया है कि अधिवक्ता समाज अपने साथी के सम्मान और सुरक्षा के मुद्दे पर पूरी तरह एकजुट है। न्याय व्यवस्था की गरिमा बनाए रखने और कानून के राज को सशक्त करने के लिए शासन से त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा की गई है।
बस्ती समाचार Basti Harraiya News अधिवक्ता सुभाष चंद्र मिश्रा हत्याकांड Advocate Murder Case UP बार एसोसिएशन हर्रैया ज्ञापन Bar Association Memorandum एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट मांग Advocate Protection Act Demand गोंडा अधिवक्ता हत्या मामला Gonda Lawyer News न्यायालय सुरक्षा व्यवस्था Court Security Issue अधिवक्ता आंदोलन चेतावनी Lawyers Protest Update उत्तर प्रदेश कानून व्यवस्था UP Law and Order News

Comments