राजनीति
स्टाफ नर्स रीना वर्मा पर मरीजों से दुर्व्यवहार और वसूली करने का लगाया आरोप
पीड़ित रोशन अली ने स्टाफ नर्स रीना वर्मा के दुर्व्यवहार को लेकर उच्च अधिकारियों से किया शिकायतमामले की जांचकर स्टाफ नर्स रीना वर्मा के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई - पीड़ित रोशन अलीअस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद है
बस्ती। बस्ती जिले केमहर्षि वशिष्ठ स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय सम्बद्ध ओपेक चिकित्सालय कैली बस्ती में तैनात स्टाफ नर्स रीना वर्मा पर मरीजों से दुर्व्यवहार व मरीजों की देख-रेख में लापरवाही / मनमानी करने का आरोप लगा है जिसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व जिले के अन्य जिम्मेदार अधिकरियों से शिकायत की गई है और मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर डियूटी के दौरान मरीजों के साथ मनमानी करने वाली स्टाफ नर्स रीना वर्मा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
आपको बता दें कि विकासखण्ड हर्रैया निवासी रोशन अली ने दिनांक 27.02.2026 को पीड़ित ने अपने सुपुत्र शोएव अली को महर्षि वशिष्ठ स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय सम्बद्ध ओपेक चिकित्सालय कैली बस्ती में पी०आई०सी०यू० वार्ड में भर्ती कराया था जिसका आई०पी०डी० नं0-5425 है। दोपहर में लगभग 2:00 बजे से डियूटी पर (वार्ड में ) तैनात स्टाफ नर्स रीना वर्मा शाम को सुई लगवाने के लिए सारे मरीज को एक साथ अपने कक्ष में बुला रही थी उसी क्रम में पीड़ित के मरीज को भी बुलाया गया और स्टाफ नर्स द्वारा कहा गया कि बच्चे को यही ले आओ मैं सूई यहीं लगा दूंगी तब पीड़ित ने स्टाफ नर्स से कहा कि मरीज IPD का है।
उसे बोतल भी लगा हुआ है आप वही आकर सुई लगा दीजिए तो वह नाराज होने लगी और पीड़ित से कहा कि तुम जावो जब मुझे समय मिलेगा तो मैं आ कर सुई लगा लगाउंगी और स्टाफ नर्स रीना वर्मा ने पीड़ित के मरीज को सुई नही लगाई। सूत्रों की माने तो यदि कोई मरीज अस्पताल परिसर में भर्ती है तो क्रमवार स्टाफ नर्स को मरीज के बेड पर जाकर सुई लगाना चाहिए परन्तु PICU वार्ड में ऐसा नहीं है। वहाँ जितने भी बच्चे भर्ती है सबको स्टाफ नर्स रीन वर्मा अपने कक्ष में बुलाकर सुई लगाती हैं।
पुनः अगले दिन शाम को जब पीड़ित के बच्चे को बुलाया तो पीड़ित ने उसका सख्त विरोध किया तो स्टाफ नर्स रीना वर्मा ने पीड़ित को धमका रही थी और कह रही थी कि मैं यहीं कि रहने वाली हूँ मेरा घर अस्पताल के बगल में है तुम मेरा कुछ नहीं कर सकते हमारा जो मन कहेगा हम वही करूंगी। जिस पर यह बड़ा सवाल है कि क्या उ०प्र० के सभी चिक्तिसालयों में वहां के लोकल मरीजो का ही इलाज सम्भव है दूर दराज से आने वाले मरीजो का इलाज नहीं होता है ?
पीड़ित ने स्टाफ नर्स रीना वर्मा के व्यवहार से क्षुब्ध होकर अपने मरीज की छुट्टी कराकर महर्षि वशिष्ठ स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय सम्बद्ध ओपेक चिकित्सालय कैली बस्ती से लेकर अन्य अस्पताल में चला गया क्योंकि पीड़ित को डर था कि स्टाफ नर्स रेनू वर्मा द्वारा मेरे बच्चे को गलत इंजेक्शन न लगा दिया जाय। पीड़ित रोशन अली ने कहा कि स्टाफ नर्स रीना वर्मा का अजब गजब कारनामा सीसीटीवी कैमरे में कैद है यदि सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से निष्पक्ष जांच हो जाए तो मरीजों के साथ इलाज में मनमानी करने वाली स्टाफ नर्स रीना वर्मा का काला कारनामा का फर्दाफाश हो सकता है और भविष्य में होने वाली बड़ी घटना को रोका जा सकता है ।
स्वास्थ्य विभाग जांच Basti Medical College News Health Department Investigation Patient Safety Concern बस्ती समाचार ओपेक अस्पताल कैली OPEC Hospital Kailey Basti स्टाफ नर्स रीना वर्मा आरोप Staff Nurse Misbehavior Case मरीज से दुर्व्यवहार शिकायत Hospital Negligence Allegation रोशन अली प्रकरण PICU Ward Issue Basti अस्पताल सीसीटीवी जांच CCTV Footage Probe उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य खबर UP Health News Update सरकारी अस्पताल विवाद Medical College Controversy Local News Basti

Comments