लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

क्षेत्र की समस्याओं के शीघ्र समाधान का मिला आश्वासन

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लिट्टीपाड़ा/राँची, झारखंड:-  लिट्टीपाड़ा विधानसभा के विधायक हेमलाल मुर्मू और झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास मोरहाबादी पहुँचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने लिट्टीपाड़ा और पाकुड़ जिले से जुड़ी प्रमुख समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष विस्तार से रखा।मुलाकात के दौरान विधायक ने हिरणपुर प्रखंड में महिला महाविद्यालय के निर्माण, तथा लिट्टीपाड़ा प्रखंड के बादल चौक–बिंझा–हाथीगढ़ PWD रोड तक बायपास सड़क निर्माण की आवश्यकता को रेखांकित किया।
 
साथ ही पाकुड़ जिले में बढ़ती पेयजल संकट की समस्या से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया और शीघ्र समाधान की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए बताया कि सरकार क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और बताई गई समस्याओं के तत्काल समाधान की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर केंद्रीय समिति सदस्य एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील टुडू तथा हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसाक अंसारी भी उपस्थित रहे।
 

About The Author

Post Comments

Comments