Rule Change: कल 1 मार्च से बदल जाएंगे ये नियम, जानें क्या पड़ेगा असर

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Rule Change from 1 March: हर महीने की तरह मार्च 2026 भी कई आर्थिक बदलाव लेकर आ रहा है। इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों के मासिक खर्च पर पड़ेगा। एलपीजी गैस सिलेंडर से लेकर सीएनजी, यूपीआई पेमेंट, सिम बाइंडिंग नियम और रेलवे टिकट बुकिंग तक कई अहम नियमों में परिवर्तन संभावित है। आइए विस्तार से जानते हैं क्या-क्या बदल सकता है।

LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव

हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा की जाती है। पिछले कुछ महीनों में मुख्य रूप से 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया है। पिछले महीने कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में करीब 49 रुपये तक बढ़ोतरी हुई थी। घरेलू रसोई गैस फिलहाल स्थिर है, लेकिन मार्च में कीमतों में बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

रेलवे टिकट बुकिंग नियम में संभावित बदलाव

गुवाहाटी टर्मिनल का विस्तार : असम की कनेक्टिविटी को मिली नई ताकत Read More गुवाहाटी टर्मिनल का विस्तार : असम की कनेक्टिविटी को मिली नई ताकत

मार्च 2026 में Indian Railways टिकट बुकिंग प्रक्रिया में बदलाव कर सकता है। खबर है कि नया RailOne ऐप लॉन्च किया जा सकता है। इस ऐप के जरिए यात्रियों को जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और लोकल यात्रा से जुड़ी सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी। इससे टिकट बुकिंग प्रक्रिया और आसान होने की उम्मीद है।

Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान  Read More Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

सिम बाइंडिंग का नया नियम

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत द्वारा 9 अंतर्राष्ट्रीय व्यापार सौदों पर हस्ताक्षरः ऐतिहासिक Read More प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत द्वारा 9 अंतर्राष्ट्रीय व्यापार सौदों पर हस्ताक्षरः ऐतिहासिक

डिजिटल फ्रॉड रोकने के लिए सरकार 1 मार्च से सिम बाइंडिंग नियम लागू कर सकती है। इसके तहत WhatsApp, Telegram और Signal जैसे ऐप्स मोबाइल सिम से लिंक रहेंगे। यदि फोन से सिम हटाया जाता है तो ये ऐप्स काम करना बंद कर देंगे। इसका उद्देश्य साइबर सुरक्षा को मजबूत करना है।

UPI पेमेंट में सख्ती

1 मार्च से Unified Payments Interface (UPI) ट्रांजैक्शन के नियमों में भी बदलाव संभव है। बड़ी राशि के ऑनलाइन ट्रांसफर के लिए सिर्फ UPI PIN पर्याप्त नहीं होगा। बैंक हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त बायोमेट्रिक या मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर सकते हैं। इससे डिजिटल पेमेंट अधिक सुरक्षित हो जाएगी।

बैंक अकाउंट में मिनिमम बैलेंस का नया नियम

सरकारी बैंक 1 मार्च 2026 से मिनिमम बैलेंस नियम में बदलाव कर सकते हैं। नए नियम के तहत यदि खाते में बैलेंस कम होता है तो पेनल्टी एवरेज मंथली बैलेंस के आधार पर लगेगी। पहले किसी एक दिन बैलेंस कम होने पर भी जुर्माना लग जाता था। यह बदलाव ग्राहकों को थोड़ी राहत दे सकता है।

CNG, PNG और ATF की कीमतों में बदलाव

हर महीने की तरह 1 मार्च को पेट्रोलियम कंपनियां CNG, PNG और एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों की समीक्षा करेंगी। संभावना है कि इन ईंधनों के दामों में भी बदलाव देखने को मिले। इससे परिवहन खर्च और हवाई यात्रा किराए पर असर पड़ सकता है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments