न्यायालय के आदेश के बाद भी दबंगई, बाउंड्री निर्माण रोकने को परिवार पर हमला

जमीनी विवाद में चार नामजद, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

रिपोर्टर- वृजनाथ तिवारी (ग़ोला तहसील)

गोलाबाजार, गोरखपुर, 26 फरवरी। गोला तहसील क्षेत्र के काल्हीपार गांव में जमीन विवाद एक बार फिर हिंसक रूप ले बैठा। न्यायालय के आदेश के बाद अपनी जमीन पर बाउंड्री वॉल का निर्माण करा रहे परिवार पर कथित तौर पर दबंगों ने हमला कर दिया। घटना में पिता और दो पुत्रों के साथ मारपीट किए जाने का आरोप है। पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

न्यायालय के आदेश पर हो चुकी थी दखल-दहानी

पीड़ित प्रेमचंद दुबे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी भूमि आराजी संख्या 91 पर न्यायालय के आदेश के अनुपालन में 8 जनवरी 2026 को दखल-दहानी की कार्रवाई पूरी कर ली गई थी। राजस्व टीम की मौजूदगी में जमीन के चारों कोनों पर पत्थर लगाकर सीमांकन भी किया गया था। इसके बाद 24 फरवरी को वह अपने पुत्र सर्वेश और प्रशांत के साथ भूमि पर बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य शुरू कराए हुए थे।

साथियों की हत्या को लेकर नाराज वकीलों ने कामकाज का किया बहिष्कार  Read More साथियों की हत्या को लेकर नाराज वकीलों ने कामकाज का किया बहिष्कार 

नाली का पानी बहाने को लेकर हुआ विवाद

जनपद में 28 फरवरी को लगेगा वृहद रोजगार मेला Read More जनपद में 28 फरवरी को लगेगा वृहद रोजगार मेला

आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान अरविंद दुबे, आशीष दुबे, मनीष दुबे और गंगेश दुबे मौके पर पहुंचे और अपनी नाली का पानी जबरन खेत में बहाने की बात को लेकर विवाद करने लगे। विरोध करने पर चारों ने मिलकर प्रेमचंद दुबे और उनके दोनों बेटों के साथ मारपीट की। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उन्हें बुरी तरह पीटा गया और निर्माण कार्य बंद न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

खाकी की मर्यादा पर सख्त संदेश महिला कांस्टेबल प्रकरण में बस्ती कोतवाल लाइन हाजिर, एसपी यशवीर सिंह की त्वरित कार्रवाई Read More खाकी की मर्यादा पर सख्त संदेश महिला कांस्टेबल प्रकरण में बस्ती कोतवाल लाइन हाजिर, एसपी यशवीर सिंह की त्वरित कार्रवाई

पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच जारी

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी। पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गांव में घटना के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है, जिसे देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही 

Post Comments

Comments