दिल्ली-एनसीआर में बम धमकी से हड़कंप, एयरफोर्स के स्कूल खाली कराए

Sandeep Kumar  Picture
Published On

दिल्ली में एयरफोर्स से जुड़े दो बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। ई-मेल के जरिए भेजी गई धमकी में आर्मी के स्कूलों को निशाना बनाने की बात कही गई थी। इसके बाद एहतियात के तौर पर गुरुग्राम के राजीव चौक स्थित एयरफोर्स स्कूल को भी खाली करा लिया गया।

सुबह दिल्ली के Army Public School Dhaula Kuan और Air Force Bal Bharati School Lodhi Road को ई-मेल के जरिए बम धमकी मिली। हालांकि धमकी वाले ई-मेल में किसी एक स्कूल का नाम स्पष्ट रूप से नहीं लिखा गया था, लेकिन सुरक्षा कारणों से दिल्ली-एनसीआर में अलर्ट जारी कर दिया गया।

सतर्कता बरतते हुए Air Force School Gurugram को भी खाली कराया गया। स्कूल प्रशासन ने बच्चों की छुट्टी कर उन्हें सुरक्षित घर भेज दिया।

बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की तैनाती

Entry Fees: हिमाचल में जाना हुआ महंगा, 1 अप्रैल से इतनी लगेगी एंट्री फीस Read More Entry Fees: हिमाचल में जाना हुआ महंगा, 1 अप्रैल से इतनी लगेगी एंट्री फीस

धमकी के बाद गुरुग्राम स्थित एयरफोर्स स्कूलों में बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को तैनात किया गया। स्कूल परिसरों की गहन तलाशी ली गई और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई।

Kal Ka Mausam: देशभर के इन हिस्सों में कल होगी झमाझम बारिश, देखें पूर्वानुमान  Read More Kal Ka Mausam: देशभर के इन हिस्सों में कल होगी झमाझम बारिश, देखें पूर्वानुमान

हालांकि अब तक किसी भी परिसर से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। एयरफोर्स ने भी अपने स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

Kal Ka Mausam: कल 27 फरवरी को देशभर में कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान Read More Kal Ka Mausam: कल 27 फरवरी को देशभर में कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

साइबर सेल कर रही जांच

घटना को लेकर एयरफोर्स और जिला पुलिस की ओर से ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है। फिलहाल दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ई-मेल के सोर्स की जांच में जुटी है।

पिछले कुछ महीनों में दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों को इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं, जो बाद में ज्यादातर फर्जी (होक्स) साबित हुई हैं।

प्रशासन अलर्ट मोड में

एफएसओ जयनारायण ने कहा कि उनकी टीमें हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। वहीं पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि फिलहाल स्थिति सामान्य है और शुरुआती जांच में यह धमकी भी फर्जी प्रतीत हो रही है।

पुलिस के अनुसार गुरुग्राम के किसी स्कूल को सीधे तौर पर कोई धमकी नहीं मिली है, लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस टीमें अलर्ट मोड में हैं।

एक साल में 100 से ज्यादा फर्जी धमकियां

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक पिछले एक साल में दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा समेत एनसीआर के कई शहरों में इस तरह की 100 से ज्यादा घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments