खड्डा में खाटू श्याम फाल्गुन महोत्सव पर धूमधाम से निकली निशान यात्रा

गूंजा बाबा श्याम का जयघोष

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

शिवशंभु सिंह
 
खड्डा (कुशीनगर)।  स्थानीय उपनगर में शुक्रवार को मारवाड़ी युवा मंच एवं राधा महिला मंडल के तत्वाधान में खाटू श्याम फाल्गुन महोत्सव के अवसर पर गाजे-बाजे के साथ भव्य निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने पूरे नगर का भ्रमण कर बाबा श्याम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना दिया।
निशान यात्रा की शुरुआत हनुमान मंदिर में खाटू श्याम की पूजा-अर्चना के बाद हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं का जत्था आजाद चौक, फलमंडी चौराहा, रेलवे स्टेशन रोड, सुभाष चौक और पुराना बस स्टैंड होते हुए डालमिया विवाह भवन पहुंचा, जहां निशान को विधिवत पूजा स्थल पर स्थापित किया गया। पूरे मार्ग में श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की धुन पर झूमते और नाचते नजर आए। यात्रा में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी रही।
इस दौरान चेयरमैन संगीता वर्मा, दुर्गेश वर्मा, डॉ. निलेश मिश्र, अमर जायसवाल, संतोष जायसवाल, शशी डालमिया, राजू तुलस्यान, राजेश अग्रवाल, पवन गोयल, प्रवीण गोयल, आदर्श अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, रौनक तुलस्यान, हर्ष अग्रवाल, मनीष तुलस्यान, नत्थू शर्मा, धीरज अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें