नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
PM Kisan Yojana: कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त? जान लें ये बड़ा अपडेट
PM Kisan Yojana: देशभर के करोड़ों किसान PM Kisan Samman Nidhi की अगली 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल कुल 6,000 रुपये दिए जाते हैं, जो तीन बराबर किस्तों (2,000-2,000-2,000) में हर 4 महीने पर सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं।
22वीं किस्त कब आएगी?
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने 22वीं किस्त की आधिकारिक तारीख अभी घोषणा नहीं की है, लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यह फरवरी के अंत में या मार्च 2026 की शुरुआत में जारी की जा सकती है। इससे पहले 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को किसानों के बैंक खातों में डाली गई थी।
किस किसान को मिलेगा लाभ?
इस योजना का लाभ छोटे और सीमांत किसान परिवारों को मिलता है जिनके नाम पर वैध खेती योग्य जमीन दर्ज है। लाभ पाने के लिए कुछ जरूरी शर्तें हैं:
किसान के नाम पर खेती योग्य जमीन का वैध रिकॉर्ड होना जरूरी है।
आधार कार्ड अनिवार्य है।
e-KYC (ई-केवाईसी) पूरा होना भी जरूरी है — इसे पूरा न करने पर अगली किस्त अटक सकती है।
e-KYC क्यों जरूरी है?
सरकार ने योजना में पारदर्शिता और फर्जी लाभार्थियों को हटाने के उद्देश्य से e-KYC को अनिवार्य किया है। जिन किसानों की e-KYC पूरी नहीं है, उनके भुगतान रोके जा सकते हैं।
e-KYC कैसे पूरा करें?
आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ।
अपना आधार नंबर दर्ज करें।
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP से वेरीफाई करें।
अगर OTP से पूरा नहीं होता, तो नज़दीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाएँ।
CSC पर बायोमेट्रिक के जरिए भी e-KYC पूरा किया जा सकता है।
पेडमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?
किसान घर बैठे अपने भुगतान स्टेटस को भी चेक कर सकते हैं:
PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल एप खोलें।
‘Beneficiary Status’ या ‘Know Your Status’ ऑप्शन चुनें।
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
अगर नंबर याद नहीं तो ‘Know Your Registration Number’ से जानकारी लें।
कैप्चा भरें और Get Data पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर आपके खाते में भेजी गई किस्तों की पूरी जानकारी दिख जाएगी — पता चल जाएगा कि 22वीं किस्त आपके खाते में आई है या नहीं।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments