मितौली  सी. एच. सी. में 10 टीबी मरीजों को गोद लेकर बांटी गई पोषण पोटली

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

मितौली खीरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली में शुक्रवार को टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 10 क्षय (टीबी) रोगियों को गोद लेकर उन्हें पोषण पोटली वितरित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी मरीजों को उपचार के दौरान आवश्यक पोषण सहायता प्रदान कर उनके स्वास्थ्य में शीघ्र सुधार सुनिश्चित करना है।चिकित्सकों ने बताया कि टीबी के इलाज में नियमित दवा के साथ संतुलित आहार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए मरीजों को गोद लेकर उन्हें पोषण सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि उपचार के दौरान किसी प्रकार की कमजोरी या कुपोषण की समस्या न हो।
 
इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार वर्मा (MO), निश्चय मित्र जिब्राइल अली, एसटीएस अवधेश कुमार एवं लैब टेक्नीशियन अरविंद शुक्ला उपस्थित रहे।स्वास्थ्य विभाग की इस पहल को क्षेत्र में टीबी उन्मूलन की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान मरीजों को नियमित दवा सेवन, पौष्टिक आहार एवं समय-समय पर जांच कराने के लिए भी जागरूक किया गया।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें