चोपन में अनियंत्रित ट्रेलर का तांडव, 5 दुकानें जमींदोज खनन और ओवरलोडिंग बनी काल

खनन क्षेत्र से जुड़े अधिकांश विना फिटनेस बड़े वाहन सड़कों पर सरपट दौड़ रहे हैं, संबंधित विभाग मौन

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह ( ब्यूरो) के साथ कु. रीता की रिपोर्ट

चोपन /सोनभद्र-

 जनपद के चोपन नगर में आज भोर के समय एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसने प्रशासन की मुस्तैदी और भारी वाहनों की फिटनेस पर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। तड़के लगभग 3:45 बजे, एक अनियंत्रित और ओवरलोड ट्रेलर हाईवे के किनारे स्थित लगभग पांच दुकानों को रौंदते हुए निकल गया। इस हादसे में दुकानें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रेलर की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक नियंत्रण खो बैठा।

IMG-20260213-WA0050

पचपेड़वा में गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा शिविर Read More पचपेड़वा में गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा शिविर

आशंका जताई जा रही है कि चालक नशे की हालत में था। गनीमत यह रही कि हादसा भोर के समय हुआ जब दुकानों में कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा एक बड़ी जनहानि हो सकती थी। जनपद सोनभद्र में ओवरलोड गाड़ियां और खनन में लगे भारी वाहन अब आम जनता के लिए काल साबित हो रहे हैं। आंकड़ों और स्थानीय विमर्श पर गौर करें तो जिले में प्रतिदिन औसतन 8 से 10 लोग सड़क हादसों में अपनी जान गंवा रहे हैं। खनन कार्य में लगे अधिकांश 10 चक्का और उससे बड़े वाहन फिटनेस के मानकों पर खरे नहीं उतरते, फिर भी सड़कों पर दौड़ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खनन के नाम पर प्रतिदिन बलि दी जा रही है, लेकिन सरकार और प्रशासन इन भारी वाहनों पर नकेल कसने में विफल रहे हैं।

बस पर फायरिंग करने वाले बाइक सवार दो अभियुक्त गिरफ्तार, असलहा व बाइक बरामद Read More बस पर फायरिंग करने वाले बाइक सवार दो अभियुक्त गिरफ्तार, असलहा व बाइक बरामद

लगातार होते इन हादसों से स्थानीय निवासियों में भारी रोष है। क्षेत्र की जनता ने सरकार से निम्नलिखित ठोस कदम उठाने की मांग की है। रिहायशी इलाकों और मुख्य हाईवे पर 10 चक्का से ऊपर की बड़ी गाड़ियों के प्रवेश पर कड़े प्रतिबंध लगाए जाएं। खनन में लगी उन गाड़ियों को तत्काल सीज किया जाए जो तकनीकी रूप से अनफिट हैं। रात के समय चलने वाले ट्रकों और ट्रेलरों के चालकों की नियमित ब्रेथ एनालाइजर जांच हो। सोनभद्र की सड़कें अब सफर के लिए नहीं, बल्कि मौत के लिए जानी जाने लगी हैं। जब तक ओवरलोडिंग और अनियंत्रित भारी वाहनों पर स्थाई प्रतिबंध नहीं लगेगा, मासूमों की जान जाती रहेगी।

स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर बनाए जाने के संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री मांग पत्र तहसीलदार बिसवां को सौंपा  Read More स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर बनाए जाने के संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री मांग पत्र तहसीलदार बिसवां को सौंपा 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें