फेडरर का क्रेज बरकरार! Hall of Fame समारोह के सभी टिकट मिनटों में खत्म
20 ग्रैंड स्लैम चैंपियन Federer के Hall of Fame इवेंट ने बनाया रिकॉर्ड
Sports News
टेनिस से संन्यास लेने के बावजूद रोजर फेडरर का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसका ताज़ा उदाहरण उनके अंतरराष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फेम (International Tennis Hall of Fame) में शामिल होने वाले समारोह में देखने को मिला, जहां 4,500 टिकट महज दो मिनट में बिक गए।
आयोजकों ने बताया कि न्यूपोर्ट स्थित हॉल ऑफ फेम एक ऐतिहासिक लेकिन छोटा स्थल है, जिसकी क्षमता सीमित है। बावजूद इसके, फेडरर के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम के टिकटों की मांग उम्मीद से कहीं ज्यादा रही।
हॉल ऑफ फेम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा,
"एक छोटा लेकिन ऐतिहासिक स्थल होने के कारण हमारी क्षमता सीमित है।"
आयोजकों को आउटडोर पार्टी के लिए अतिरिक्त टिकट जारी करने पड़े, लेकिन वे भी कुछ ही मिनटों में बिक गए। अंततः उन्हें साफ कहना पड़ा कि अब और टिकट जारी करना संभव नहीं है।
29 अगस्त को होगा सम्मान समारोह
20 ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीतने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी रोजर फेडरर को 29 अगस्त को आधिकारिक तौर पर हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा। इस समारोह में प्रसिद्ध प्रसारक मैरी कैरिलो भी मौजूद रहेंगी।
Read More CBI का बड़ा एक्शन! 10 लाख की रिश्वत लेते ही फंसा दिल्ली पुलिस का ASI, मौके पर हुई गिरफ्तारीमुख्य समारोह के लिए पहले से उपलब्ध 900 टिकटों के अलावा, हॉल ने अपने 3,600 सीटों वाले स्टेडियम को भी विशेष कार्यक्रम के लिए खोला था। इसके बावजूद कुल 4,500 टिकट दो मिनट के भीतर ही बिक गए।
हॉल की प्रवक्ता मेगन एर्ब्स के मुताबिक, आयोजकों को पहले से अंदाजा था कि फेडरर को लेकर प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह रहेगा, लेकिन इतनी तेज़ी से टिकट बिकना अपने आप में ऐतिहासिक है।


Comments