किसानो को किसान रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य

सहकारी चेयरमैन विनीत मनार

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिंगाही-खीरी। कस्बे की खैरीगढ़ साधन सहकारी समिति परिसर में कृभको कंपनी के तत्वावधान में सहकारी शिक्षा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विनीत मनार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए चेयरमैन विनीत मनार ने किसानों से किसान रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से कराने की अपील की। साथ ही उन्होंने कृषि उत्पादन बढ़ाने और भूमि की उर्वरता सुधारने के लिए नैनो खाद के प्रयोग पर विशेष जोर दिया।
 
कार्यक्रम के दौरान कृभको के क्षेत्रीय प्रबंधक ज्ञानेंद्र यादव ने किसानों की मांग को ध्यान में रखते हुए ट्रैक्टर चालित एवं पेट्रोल से चलने वाली स्प्रे मशीनें उपलब्ध कराने की घोषणा की। इस अवसर पर इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक अरविंद यादव, सिंगाही सहकारी बैंक के प्रबंधक जगन्नाथ, समिति अध्यक्ष पंकज सिंह, उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल, संचालक दिलीप रस्तोगी, मोनू त्रिवेदी, भाजपा के वरिष्ठ नेता त्रिलोकीनाथ देवड़िया, पूर्व प्रधान श्रीराम सिंह, सभासद आशीष भंडारी, पूर्व सभासद शिशिर गुप्ता, अनूप भंडारी, प्रदीप श्रीवास्तव, समिति सचिव रवी शुक्ला सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें