संबंधित खबरें
नवीनतम
फीचर्ड
सिद्धार्थनगर में उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तीसरे दिन भी किया धरना/ प्रदर्शन
आरोपियों के गिरफ्तारी तक जारी रहेगा धरना/ प्रदर्शन - राजेश कुमार मिश्रा
सिद्धार्थनगर, जिले के मोहाना थाना क्षेत्र के रोडीला गांव के सिंगहा टोला में संग्रह अमीन के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ ने आक्रोश व्याप्त है।कलेक्ट्रेट परिसर में तीसरे दिन बुधवार को भी धरना-प्रदर्शन करते हुए दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी व उनका शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जाने की मांग की है। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा की नेतृत्व में संग्रह अमीनों ने घटना की निंदा करते हुए प्रशासन से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
3 चार फरवरी को उस समय घटित हुई जब बकाया न जमा करने पर कुर्की के लिए संग्रह अमीन सुभाष चंद्र उक्त गांव पहुंचे। ग्राम निवासी अनिल कुमार व अखिलेश कुमार पुत्र शोभ नारायण पर ग्रामीण बैंक शाखा मोहाना बाजार का 5,05,160 रुपये बकाया है। बकाया न जमा करने पर उनके खिलाफ आरसी जारी हो चुकी थी।नायब तहसीलदार के साथ संग्रह अमीन सुभाष चंद्र संपत्ति कुर्क करने पहुंचे थे। मौके पर पहुंचते ही दोनों भाई आग बबूला हो गए और संग्रह अमीन पर हमला बोल दिया।
वहां मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर उनकी जान बचाई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। घटना से नाराज अमीन संघ ने जिलाधिकारी से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की मांग की है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो तहसील स्तर पर वसूली कार्य का बहिष्कार किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। रामेश कुमार मिश्र, कौलेश्वर पांडेय, संतोष कुमार श्रीवास्तव, शिवाल्या प्रसाद, रमेश चंद, शिव सागर, अरविन्द तिवारी, अरविन्द मिश्र, राजेश सहित अन्य उपस्थित रहे।
breaking news hindi news uttar pradesh news hindi Swantantra prabhat siddharthnagar news Swantantra prabhat news सिद्धार्थनगर में उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तीसरे दिन भी किया धरना/ प्रदर्शन आरोपियों के गिरफ्तारी तक जारी रहेगा धरना/ प्रदर्शन - राजेश कुमार मिश्रा

Comments