ऑपरेशन रक्षा के तहत AHT थाना द्वारा मानव तस्करी व बाल श्रम के विरुद्ध विशेष अभियान

होटल/ढाबों की सघन चेकिंग, जनपद को बाल श्रम मुक्त बनाने हेतु चलाया गया जन-जागरूकता अभियान

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

मंगलवार को शासन द्वारा संचालित ऑपरेशन रक्षा अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र अनिल कुमार के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में AHT थाना जनपद सोनभद्र द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत मानव तस्करी, अनैतिक देह व्यापार एवं बाल श्रम की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान विभिन्न होटल/ढाबों की सघन चेकिंग की गई, जिसमें कोई भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा बाल श्रमिक नहीं पाया गया। जिन होटल/ढाबों पर बार-बार की गई चेकिंग के उपरान्त बाल श्रमिक न पाए जाने पर उन्हें “बाल श्रम मुक्त” का पम्पलेट चस्पा किया गया।

नहर माइनर की पटरी कटी, पानी गांवों में घुसा, 50 बीघा फसल जलमग्न  Read More नहर माइनर की पटरी कटी, पानी गांवों में घुसा, 50 बीघा फसल जलमग्न 

इसी क्रम में आमजन को बाल श्रम उन्मूलन, मानव तस्करी एवं महिला/बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181, 1076, 1098, 102 एवं 108 के संबंध में जानकारी दी गई।पुलिस टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक AHT थाना माधव सिंह जनपद सोनभद्र,मुख्य आरक्षी धनंजय यादव AHT थाना जनपद सोनभद, आरक्षी पंकज कुमार AHT थाना जनपद सोनभद्र उपस्थित रहे।

विकास समिति सोनभद्र एवं चाइल्ड्  राइट्स एंड यू के नेतृत्व फूड डेमो के माध्यम से लोगों को किया जागरूक Read More विकास समिति सोनभद्र एवं चाइल्ड् राइट्स एंड यू के नेतृत्व फूड डेमो के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें