एनटीपीसी रिहंद के 44वें स्थापना दिवस के अवसर पर परियोजना परिसर में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

ध्वजारोहण, उपलब्धियों का लेखा-जोखा और भविष्य की योजनाओं पर हुआ मंथन

राजेश तिवारी Picture
Published On

संतोष कुमार गुप्ता ( संवाददाता) 

बीजपुर/ सोनभद्र -

 एनटीपीसी रिहंद के 44वें स्थापना दिवस अवसर पर परियोजना परिसर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रशासनिक भवन में मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख संजय असाटी द्वारा एनटीपीसी ध्वज फहराकर किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि 9 फरवरी 1983 को भूमि पूजन के साथ रिहंद स्टेज-I की नींव रखी गई थी और मार्च 1988 में इसका वाणिज्यिक संचालन शुरू हुआ।

500 मेगावाट की प्रारंभिक क्षमता से शुरू हुई यह परियोजना आज 3,000 मेगावाट क्षमता वाली सुपर थर्मल पावर परियोजना बन चुकी है, जो उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी परियोजना है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वर्तमान में 20 मेगावाट की सोलर आधारित अतिरिक्त क्षमता निर्माणाधीन है।

यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती,  यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर चला प्रशासन का चाबुक Read More यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर चला प्रशासन का चाबुक

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार