खुला नाला होने से गंदगी का साम्राज्य

बिमारी फैलने की आशंका

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी,प्रयागराज। नैनी क्षेत्र के मिर्जापुर रोड मेवालाल की बगिया तिराहे के समीप खुले नाला से गंदगी का साम्राज्य है। जिससे क्षेत्र में तमाम तरह की बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है।बताया जाता है, मेवालाल की बगिया तिराहे के समीप स्थित मोहल्ले में खुले नाले के चलते गंदगी का साम्राज्य देखने को मिल रहा है। सामने खुले तौर पर गंदे पानी के बहाव बना हुआ है।
 
खुले तौर पर गंदे पानी के बहाव होने से यहां का वातावरण काफी प्रदूषित हो गया है। लोगों को शुद्ध हवा मिलना मुश्किल हो गया है। भीषण गंदगी के चलते मोहल्ले में मच्छरों की भरमार हो गई है। मच्छरों के बढ़ते आतंक से रात मैं लोगों की नींद हराम हो गई है। वही इस नाले में गिर कर कई लोग घायल भी हो चुके हैं। क्षेत्रीय लोगों के द्वारा इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को  कई बार दी गई , बावजूद इसके उनके द्वारा  इस तरफ कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। खुले नाले के चलते आए दिन दुर्घटना होने की भी सम्भावना बनी रहती है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें