निजी भवन में चल रहा दुबहड़ थाना, सरकारी भूमि पर नए थाना भवन के निर्माण के निर्देश

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बलिया के मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) त्रिभुवन ने जिलाधिकारी के निर्देश पर दुबहड़ थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि थाना वर्तमान में एक निजी भवन में संचालित हो रहा है। सीआरओ ने इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए सरकारी भूमि पर नया थाना भवन निर्माण कर उसे शीघ्र स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि ग्राम दुबहड़ में भूमि चिन्हित कर ली गई है और शासन से भूमि आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
 
सीआरओ ने शासन स्तर पर तेजी से पैरवी कर नवीन थाना भवन निर्माण को गति देने के निर्देश दिए। साथ ही थाना परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने पर भी जोर दिया। अपराध नियंत्रण को लेकर उन्होंने रजिस्टर नंबर-8 (अपराध रजिस्टर) की गहन समीक्षा कर गुंडा, गैंगस्टर व अन्य असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
 
थानाध्यक्ष को अराजक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने तथा भूमाफिया व अपराधियों को जेल भेजने को कहा गया।इसके अतिरिक्त सीआरओ ने थाना समाधान दिवस, महिला शिकायतों एवं दैनिक जनशिकायतों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि प्रतिदिन जनसुनवाई की जाए और आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध व नियमसम्मत निस्तारण किया जाए, ताकि पुलिस-जन विश्वास और मजबूत हो सके।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें