धर्म आस्था और विश्वास के केंद्र बिंदु महावीर धाम पर हुआ विशाल भंडारा

हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, क्षेत्र में रहा भक्ति का माहौल

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

शुकुल बाजार अमेठी। क्षेत्र के प्रसिद्ध धर्मस्थल महावीरन धाम पूरे भोजा, अंदीपुर में विशाल भंडारे का आयोजन बड़े ही श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। अति प्राचीन व अति सिद्ध स्थल के रूप में विख्यात इस धाम पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दूर-दराज़ गांवों से आए हजारों भक्तों ने विधि-विधान से पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया।धार्मिक मान्यता है कि महावीरन धाम पर सच्चे मन से मांगी गई हर मन्नत पूर्ण होती है। यही कारण है कि वर्ष भर यहां भक्तों का आगमन लगा रहता है। भंडारे के अवसर पर पूरे परिसर को भव्य रूप से सजाया गया तथा भक्तिमय भजनों से वातावरण गुंजायमान रहा।
 
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता रोहित चौधरी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला सहित अनेक गणमान्य जनों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।इस अवसर पर एडवोकेट प्रमोद शुक्ला, युवा भाजपा नेता विश्व प्रकाश शुक्ला, त्रिलोचन पांडे, मैनेजर पांडे, शिक्षक अनूप तिवारी, राहुल तिवारी, सेक्टर संयोजक अरुण शुक्ला, पूर्व प्रधान राम प्रताप तिवारी, शेषनाथ तिवारी सहित क्षेत्र के तमाम ग्रामीणों की आयोजन में अहम भूमिका रही।भंडारे के सफल आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं व ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा देर शाम तक प्रसाद वितरण का क्रम चलता रहा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें