राजनीति
मरम्मत कार्य के कारण कुछ देर बाधित रही बिजली
नारायणपुर, जामताड़ा, झारखंड:- नारायणपुर के जंगलपुर स्थित विद्युत सब स्टेशन के आरई-4 क्षेत्र में सिकरपोसनी से मोहनपुर तक मेंटेनेंस कार्य होने के कारण सोमवार को कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही। मेंटेनेंस के दौरान जर्जर तारों को बदला गया तथा अन्य आवश्यक तकनीकी सुधार कार्य भी किए गए।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, गर्मी के मौसम से पहले आवश्यक मरम्मत और तैयारी की जा रही है ताकि आगे किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। बताते चलें कि इससे पूर्व भी जंगलपुर सब स्टेशन में मरम्मत कार्य किया गया था और जहाँ आवश्यकता है, वहाँ लगातार सुधार कार्य जारी है। इसमें तारों के प्रतिस्थापन से लेकर डिश समेत अन्य उपकरणों की जाँच शामिल है।
उधर, नारायणपुर के भगाबांध में निर्मित पावर ग्रिड तैयार हो चुका है, जिसके शुभारंभ का इंतजार है। पावर ग्रिड के चालू होने से नारायणपुर प्रखंड के लोगों को स्थिर और बेहतर विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलने की उम्मीद है।

Comments