संबंधित खबरें
नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने बरेली के शिक्षक जितेंद्र गंगवार को अध्यक्ष , गिरजेश मंत्री मनोनीत किया
बरेली। प्राथमिक शिक्षक संघ के लखनऊ में संगठन के कार्यालय में बरेली के शिक्षक नेताओं ने शिक्षकों के मसीहा कहे जाने वाले एम 0एल 0सी देवेंद्र प्रताप सिंह एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ संबद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी से भेंट कर उन्हें पुष्प गुच्छे देकर उनका स्वागत-सत्कार करते हुए , राधा रानी का छाया चित्र भेंट किया।
प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश मंत्री ने बरेली जिले में नई टीम का गठन किया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष पद का कार्यभार जितेंद्र पाल एवं जिला मंत्री पद का कार्यभार गिरजेश कुमार को मनोनीत किया गया।एम 0एल 0सी सिंह ने कहा टैट से शिक्षकों को छूट दिलाने के लिए जल्द ही पुनः राष्ट्रीय स्तर तक व्यापक प्रयास किए जाएंगे।
प्रदेश नेतृत्व द्वारा जिले में शिक्षकों की समस्याओं को हल कराने के लिए एवं उनसे संवाद करने के लिए कहा गया एवं जल्द ही ब्लॉकों में संगठन की टीम का गठन करने की जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर शिक्षक देवेंद्र गंगवार,अरविंद चौधरी,अजय कुमार,पुष्कर आदि मौजूद रहे।

Comments