सजेती पुलिस ने 19 क्वार्टर अवैध शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त दक्षिण जोन एवं अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण जोन के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त घाटमपुर के पर्यवेक्षण में दिनांक 8 फरवरी 2026 को थाना सजेती पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी।

Swatantra Prabhat Picture
Published On

 

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
घाटमपुर (कानपुर नगर)।

कानपुर नगर कमिश्नरेट अंतर्गत थाना सजेती पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण जोन एवं अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण जोन के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त घाटमपुर के पर्यवेक्षण में दिनांक 8 फरवरी 2026 को थाना सजेती पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर गौशाला चौराहे के पास ग्राम लहुरीमऊ, चौकी निवेली क्षेत्र से एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राहुल वर्मा पुत्र रामेश्वर दयाल, निवासी ग्राम सिसदैया, पोस्ट सिसिया, थाना बरखेड़ा, जिला पीलीभीत (उम्र लगभग 21 वर्ष) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 19 क्वार्टर अवैध देशी शराब (मस्ती ब्रांड) बरामद की गई।

यूपी में लैंडस्कैम  से मिलेगी मुक्ति; अब आधार वेरिफिकेशन के बाद ही होगी जमीन की रजिस्ट्री Read More यूपी में लैंडस्कैम  से मिलेगी मुक्ति; अब आधार वेरिफिकेशन के बाद ही होगी जमीन की रजिस्ट्री

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना सजेती में मुकदमा अपराध संख्या 37/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

धवाई ग्राम पंचायत में आंगनबाड़ी कार्यकत्री की सराहनीय पहल Read More धवाई ग्राम पंचायत में आंगनबाड़ी कार्यकत्री की सराहनीय पहल

गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें