राजनीति
रुद्र महायज्ञ कार्यक्रम में पहुंचे सांसद जगदम्बिका पाल
जरूरतमंदों को कंबल बांटे गए
सिद्धार्थनगर, तहसील इटवा क्षेत्र के ग्राम सकतपुर में चल रहे रुद्र महायज्ञ कार्यक्रम में सांसद जगदम्बिका पाल ने यज्ञ मंडप में पहुंच कर पूजा अर्चना की।सांसद जगदंबिका पाल द्वारा गरीबों में कंबल वितरण किया गया। सांसद ने कहा कि पूरा ठंडक में पांचों विधान सभाओं में कम्बल वितरण का कार्यक्रम चलता रहा।
इस दौरान सांसद जगदम्बिका पाल ने सकतपुर मेन रोड से काली मंदिर तक आर सी सी सड़क बनाने के लिए घोषणा की। दोपेडोवा चौराहा से खानकोट सेमरी तक सड़क चौड़ीकरण करने के लिए धन आवंटन हो गया है और कार्य शुरू है। कई सड़कों का कार्य चल रहा खलीलाबाद से होकर बासी, डुमरियागंज, उतरौला, बलरामपुर, बहराइच तक ट्रेन चलाने के लिए कार्य शुरू हो गया हैं।कार्यक्रम को युवा नेता मोना पाण्डेय ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सुधीर त्रिपाठी ने किया।
इस मौके पर यज्ञचार्य लक्ष्मण महाराज, राम जियावन मौर्या जिलाप्रभारी,यज्ञ आयोजक राम कृपाल चौधरी, जय वर्धन तिवारी, अखंड पाल सिंह,सागर चौधरी, सुधीर त्रिपाठी, संजय सिंह, विजय कुमार चौधरी,सुनील पांडेय,जितेन्द्र चौधरी, राम बरन यादव, रामनिवास उपाध्याय,मंतोष पाठक, राजू कसौधन, शिवपाल सिंह, कुलदीप मिश्रा, रघुनाथ मिश्रा,अमरजीत यादव, बरसाती यादव, सत्येंद्र सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।

Comments