दहेज में 2 लाख रुपए की मांग न पूरी होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
सहजनवां - गोरखपुर : गीडा थाना क्षेत्र के तेनुहारी निवासी लक्ष्मीना पुत्री नेबुलाल निषाद की शादी गीडा थाना क्षेत्र के अहिरौली पटखौली निवासी श्याम सुंदर पुत्र बुद्धिराम के साथ 10 दिसंबर 2023 को हुई थी। शादी में 3 लाख रुपया,जेवरात,और अन्य सामान दिया गया था।
विदाई के बाद ससुराल पहुंची तो पति और ससुराल के लोग दहेज में 2 लाख रुपए की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। और मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति श्याम सुंदर तथा ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न,मारपीट,जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।

Comments