वरिष्ठ पत्रकार रामकिशोर त्रिवेदी की माता को दी गई श्रद्धांजलि

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के सातनपुर गांव में बुधवार को वरिष्ठ पत्रकार रामकिशोर त्रिवेदी की माता स्वर्गीय गोमती त्रिवेदी की तेरहवीं संस्कार संपन्न हुआ। शांति भोज में पत्रकार, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय गोमती त्रिवेदी का निधन 87 वर्ष की आयु में हुआ था। उनके निधन की सूचना पर पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
 
राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने भी गहरा दुख व्यक्त किया। स्वर्गीय गोमती त्रिवेदी धर्मपरायण और सुसंस्कृत महिला थीं। उनका जीवन त्याग, संयम और नैतिक मूल्यों का उदाहरण रहा। वे पारिवारिक एकता और सामाजिक सौहार्द की समर्थक थीं।
 
श्रद्धांजलि सभा में उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार अवनींद्र पांडेय, पवन द्विवेदी,शीतला प्रसाद गुप्ता, शनद द्विवेदी, सोनू मिश्रा, कांग्रेस के जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ त्रिवेदी, संदीप कुमार फिजा, संतोष कुमार, टीके शुक्ला, शीतला गुप्ता, सुरेश श्रीवास्तव, रामबाबू गुप्ता, उमेश श्रीवास्तव, पूती मिश्रा, विमल तिवारी, जितेन्द्र सविता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें