पुल की रेलिंग तोड़ कर नदी में गिरा ट्रक कोहरे में चालक को सड़क पर नहीं दिखा गहरा गड्ढा 

सड़क पर बने गहरे गड्ढे में उसका पहिया फंस गया

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

सीतापुर। जनपद सीतापुर में पीडब्ल्यूडी की लापरवाही एक बार फिर बड़े हादसे की वजह बन गई। डुमरियागंज से हरदोई जा रहा धान की बोरियों से लदा एक ट्रक रामपुर मथुरा-महमूदाबाद मार्ग पर बाबा कुटी पुल के पास कोहरे के चलते अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा गनीमत रही कि चालक की सूझबूझ से कोई जनहानि नहीं हुई ट्रक जैसे ही बाबा कुटी पुल से पहले पहुंचा, सड़क पर बने गहरे गड्ढे में उसका पहिया फंस गया।
 
अचानक झटके से ट्रक चालक का संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार के कारण वाहन पुल की रेलिंग तोड़ता हुआ करीब 20 फीट नीचे नदी में जा गिरा हादसे के दौरान ट्रक पहले एक पेड़ से टकराया और फिर पीछे की ओर खिसकते हुए नदी में पलट गया हादसे में ट्रक को भारी नुकसान पहुंचा है वहीं धान की कई बोरियां नदी में बह गईं। ट्रक चालक प्रदीप सिंह ने बताया कि गड्ढे में पहिया पड़ते ही ट्रक बेकाबू हो गया हालात बिगड़ते देख उन्होंने समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई।
 
ट्रक में सवार चालक और कंडक्टर दोनों सुरक्षित हैं। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों का आरोप है कि बाबा कुटी पुल से पहले सड़क पर बना यह गहरा गड्डा लंबे समय से हादसों को दावत दे रहा है कई बार पीडब्ल्यूडी को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना है कि इसी स्थान पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और पुल की रेलिंग टूटने की घटनाएं सामने आती रही हैं।
 
ग्रामीणों और राहगीरों ने मांग की है कि पीडब्ल्यूडी तत्काल सड़क के गड्ढे की मरम्मत कराए, पुल की रेलिंग को मजबूत करे और चेतावनी संकेत लगाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े और जानलेवा हादसे को रोका जा सके!!
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें