राजनीति
आयुष्मान आरोग्य मंदिर एएनएम सेंटर में चोरी
जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल में जुटी है
घाटमपुर। कानपुर नगर कमिश्नरेट अंतर्गत थाना सजेती क्षेत्र के गांव सिधौल में आयुष्मान आरोग्य मंदिर एएनएम सेंटर में बीती रात चोरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोहे का दरवाजा तोड कर की चोरी,,चोर यहां से फ्रिज,बैटरी, इन्वर्टर समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी निखिल कुमार ने थाने पहुंच कर पुलिस से की शिकायत, मौके पर पहुंची निवेली चौकी प्रभारी अनुराग सिंह अपने हमराह के साथ, चौकी पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल में जुटी है।
स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य उपकेंद्र का मेन गेट तोड़ कर अज्ञात चोर सेंटर में रखें, फ्रिज, बैटरी, इन्वर्टर, जांच किट समेत अन्य सामान अपने साथ ले गए हैं,जब वह सुबह केंद्र पहुंचे तो उन्हें चोरी की घटना की जानकारी हुई, उन्होंने सजेती थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर देकर घटना की जानकारी दी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल में जुटी है, सजेती थाना प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार भारती ने बताया कि सूचना मिली थी घटना की जांच पड़ताल की जा रही है, जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

Comments