राजनीति
कुशीनगर : फॉर्म–7 को लेकर शिकायतें, सपा नेताओं ने डीएम कुशीनगर को सौंपा ज्ञापन
कुशीनगर। समाजवादी पार्टी द्वारा एस.आई.आर. के फॉर्म–7 से जुड़ी मिल रही शिकायतों को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी कुशीनगर को ज्ञापन सौंपा गया। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि फॉर्म–7 के माध्यम से मतदाता सूची में अनियमितता की आशंका है, जिससे आम जनता के लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित हो सकते हैं।
ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्व मंत्री डॉ. पी.के. राय, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम अवध यादव, पूर्व प्रत्याशी विजेंद्र यादव उर्फ़ बबलू, पूर्व जिला अध्यक्ष इलियास अंसारी, वरिष्ठ नेता संतोष तिवारी, राजेंद्र यादव उर्फ़ मुन्ना, पूर्व प्रमुख विक्रम यादव, पूर्व प्रत्याशी विजय कुशवाहा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सपा नेताओं ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की और कहा कि मतदाता सूची से किसी भी तरह की छेड़छाड़ लोकतंत्र के लिए घातक है। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं हुई तो समाजवादी पार्टी जन आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

Comments