बगहा–बेलवनिया पुल को लेकर शास्त्री नगर में अहम बैठक, आंदोलन तेज करने का ऐलान

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कुशीनगर /बगहा।  बगहा में बगहा–बेलवनिया पुल निर्माण को लेकर जदयू प्रवक्ता राकेश सिंह के नेतृत्व में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में मौजूद लोगों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पुल निर्माण को लेकर ठोस पहल नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि संघर्ष समिति अब बगहा अनुमंडल कार्यालय के साथ-साथ बेतिया डीएम कार्यालय का भी घेराव करेगी, ताकि प्रशासन तक जनता की आवाज़ मजबूती से पहुँचे। वक्ताओं ने कहा कि यह पुल केवल एक निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि बगहा के भविष्य, आवागमन और समग्र विकास से जुड़ा हुआ मुद्दा है। बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और संघर्ष समिति के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर आंदोलन को निर्णायक मोड़ तक ले जाने का संकल्प लिया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें