School Holidays: हरियाणा में फरवरी महीने में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, देखें पूरी लिस्ट

Sandeep Kumar  Picture
Published On

School Holidays in February: हरियाणा के राजकीय विद्यालयों में फरवरी माह के दौरान कई अवकाश रहेंगे। शिक्षा विभाग के कैलेंडर के अनुसार, महीने की शुरुआत 1 फरवरी को रविवार और गुरु श्री रविदास जयंती के अवकाश से हुई। इसके अलावा 8 फरवरी को रविवार, 14 फरवरी को द्वितीय शनिवार, 15 फरवरी को रविवार और महाशिवरात्रि तथा 22 फरवरी को रविवार का अवकाश रहेगा।

इसके साथ ही फरवरी माह के मध्य से स्कूलों के समय में भी बदलाव किया जा रहा है। 16 फरवरी से सभी राजकीय स्कूलों का समय सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक रहेगा।

शैक्षणिक गतिविधियों की बात करें तो हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होंगी। वहीं, कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं 11 मार्च से 18 मार्च के बीच आयोजित की जाएंगी।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments