राजनीति
भारत
बजट 2026 से विकसित भारत की नींव मजबूत, गरीब-युवा-महिला सशक्त : दिलीप देवतवाल
कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष दिलीप देवतवाल ने किया
नई दिल्ली। मदनगीर मंडल कार्यालय स्थित ब्लू स्टार हॉल, डीडीए फ्लैट मदनगीर में केंद्रीय बजट 2026 को लेकर एक प्रभावशाली एवं राजनीतिक रूप से अहम प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष दिलीप देवतवाल ने किया। आयोजन में विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर सरकार की दूरदर्शी सोच और जनकल्याणकारी नीतियों को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए की गई। इस दौरान सामाजिक समरसता, समानता और श्रम सम्मान के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में निगम प्रत्याशी मनीषा बैरवा जी की विशेष उपस्थिति रही, जबकि मुख्य वक्ता नवीन गुप्ता ने बजट के प्रावधानों को तथ्यों और आंकड़ों के साथ विस्तार से रखते हुए कहा कि यह बजट विकसित भारत@2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक मजबूत और निर्णायक कदम है।मुख्य वक्ता नवीन गुप्ता ने बताया कि बजट में
देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए ₹11 लाख करोड़ से अधिक का प्रावधान कर विकसित भारत के लिए आधुनिक सड़क, आवास और शहरी ढांचे को गति दी गई है।शिक्षा क्षेत्र के लिए ₹1.20 लाख करोड़ से अधिक का बजट युवाओं को कौशल, तकनीक और रोजगार से जोड़कर भारत को वैश्विक नेतृत्व की ओर ले जाने वाला कदम है।स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ₹90 हजार करोड़ से अधिक का प्रावधान कर एक सशक्त, स्वस्थ और सक्षम विकसित भारत की आधारशिला रखी गई है।
महिला सशक्तिकरण एवं स्वयं सहायता समूहों के लिए ₹3 लाख करोड़ से अधिक की योजनाएं महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाकर राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी को मजबूत करती हैं।वहीं मध्यम वर्ग और व्यापारियों को कर राहत देकर आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित किया गया है, जिससे विकसित भारत की अर्थव्यवस्था और सुदृढ़ होगी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष दिलीप देवतवाल ने कहा बजट 2026 केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि विकसित भारत के संकल्प को जमीन पर उतारने का रोडमैप है।
गरीब, युवा, महिला और मध्यम वर्ग को सशक्त किए बिना विकसित भारत की कल्पना अधूरी है।उन्होंने कहा कि जहां विपक्ष केवल भ्रम और नकारात्मकता फैलाने में लगा है, वहीं यह बजट सरकार की विकास, सुशासन और विकसित भारत की स्पष्ट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। देवतवाल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बजट की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।
निगम प्रत्याशी मनीषा बैरवा जी ने कहा कि बजट में शहरी विकास, स्वच्छता, महिला सुरक्षा और रोजगार सृजन से जुड़े प्रावधान नगर निगम स्तर पर भी विकसित भारत की सोच को मजबूती देंगे।कार्यक्रम में मंडल के ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं सक्रिय सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन संगठनात्मक एकता, राजनीतिक स्पष्टता और विकसित भारत के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

Comments