बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रही महिला ने कुएँ में लगाई छलांग

लोगो को इस घटना की जानकारी मिली तो ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

हमीरपुर :– कुरारा थाना क्षेत्र के बेरी गांव में शुक्रवार दोपहर ,आर्थिक तंगी और बीमारी से जूझ रही महिला ने कुंए में छलांग लगा कर आत्महत्या करने की कोशिश की। जानकारी  मिलने पर ग्रामीणों व दमकल विभाग के प्रयास से उसे कड़ी मशक्कत के बाद निकाल लिया गया। चौकी पुलिस भी मौजूद रही।
 
थाना क्षेत्र के बेरी गांव निवासी सुरजन पाल की विवाहिता पुत्री संतोषी(26)ने कुएं में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिए छलांग लगा दी। लोगो को इस घटना की जानकारी मिली तो ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। तथा चौकी पुलिस को सूचना दी। तब चौकी इंचार्ज रिंकू तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तथा ग्रामीणों द्वारा दमकल विभाग को जानकारी दी गई। दमकल दस्ते व ग्रामीणों के सहयोग से महिला को कुएं से सुरक्षित निकाला गया। 
 
पिता से मिली जानकारी के मुताबिक संतोषी की शादी बीस मई 2022 को कस्बा सुमेरपुर निवासी आकाश पाल के साथ हुई थी। अक्टूबर 2022 को आकाश की बीमारी के चलते उसकी मौत हो गई थी। तब वह गर्भवती थी।मायके वाले उसको अपने साथ ले आए थे, यहीं उसने पुत्र को जन्म दिया था।बीते साल दशहरा के समय परिजनों ने उसकी शादी कानपुर क्षेत्र के बंसल पुरवा में कर दी थी जहां वह दो महीने रही थी।
 
जीवन मे कई परेशानियां झेल चुकी महिला मानसिक रूप से विछिप्त हो गई थी जिस कारण वह फिर अपने मायके आ गई थी। तब से वह  अपने पिता के घर में रह रही थी।महिला के पिता ने बताया कि आर्थिक तंगी व दिमागी हालत ठीकन होने के कारण उसने आत्मघाती कदम उठाया था।

About The Author

Post Comments

Comments