Haryana Weather: हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather: हरियाणा में आज से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिसके चलते ठंड और कोहरे का असर बना रहेगा। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने पूरे हरियाणा में कोहरा और शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल और अंबाला जिलों में कोल्ड-डे की स्थिति बनी हुई है।

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी जरूर दर्ज की गई है, लेकिन इसके बावजूद ठंड का असर कम नहीं हुआ है। कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई।

हिसार में 15 साल में पांचवीं बार 0.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान

प्रदेश के हिसार जिले में ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले 15 वर्षों में यह पांचवीं बार है जब हिसार का न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। इसके साथ ही पिछले दो वर्षों का रिकॉर्ड भी टूट गया है। वर्ष 2025 में 15 जनवरी को न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री और 2024 में 16 दिसंबर को 1.1 डिग्री दर्ज किया गया था।

अन्य जिलों की बात करें तो नारनौल में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री, जींद के पांडु पिंडारा क्षेत्र में 2.6 डिग्री और सिरसा में 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली मानकपुरा डोरीवालान में विधायक और एस एच ओ अमित ने किया सड़क का उद्घाटन  Read More दिल्ली मानकपुरा डोरीवालान में विधायक और एस एच ओ अमित ने किया सड़क का उद्घाटन 

17-18 जनवरी को मिल सकती है राहत

मौसम विभाग के अनुसार 17 और 18 जनवरी को ठंड के असर में थोड़ी कमी आने की संभावना है। इन दिनों अधिकांश जिलों में कोल्ड-डे की चेतावनी नहीं रहेगी, हालांकि सुबह और रात के समय हल्का कोहरा बना रह सकता है।

वेदांता एल्युमीनियम ने कमांड कंट्रोल रूम संचालित करने के लिए पूरी तरह महिलाओं की टीम तैनात की। Read More वेदांता एल्युमीनियम ने कमांड कंट्रोल रूम संचालित करने के लिए पूरी तरह महिलाओं की टीम तैनात की।

बताया जा रहा है कि 16 जनवरी और 19 जनवरी को दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकते हैं, जिससे मौसम में लगातार बदलाव बना रहेगा। इसके प्रभाव से 17 और 18 जनवरी को कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं 19 जनवरी के बाद भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई जा रही है।

प्रयागराज में प्रादेशिक सरस महोत्सव का भव्य शुभारंभ Read More प्रयागराज में प्रादेशिक सरस महोत्सव का भव्य शुभारंभ

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments