मकर संक्रांति पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब माँ दुराशनी मंदिर में हजारों भक्तों ने ग्रहण किया खिचड़ी प्रसाद

भक्तों ने लिया माता का आशीर्वाद,हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

अनपरा/ सोनभद्र-

 अनपरा नगर के वार्ड नंबर 6, अटल नगर स्थित सुप्रसिद्ध माँ दुराशनी मंदिर प्रांगण में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर सेवा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। माँ दुराशनी सेवा समर्पण संस्थान युवा कमेटी के तत्वाधान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गुरुवार को भव्य खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ दुराशनी माता के मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई।

मंदिर के प्रधान पुजारी विजय देव पांडे द्वारा माता को खिचड़ी का भोग लगाया गया, जिसके पश्चात उपस्थित भक्तों के बीच प्रसाद वितरण का कार्य प्रारंभ हुआ। समिति के संचालक संजीव तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष का आयोजन अत्यंत भव्य रहा। खिचड़ी प्रसाद ग्रहण करने के लिए। ऑडी मोड, अनपरा बाजार और रेनूसागरकाशी मोड और अनपरा नगर के स्थानीय निवासी नगर से सटे दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी भारी संख्या में लोग पहुंचे। अनुमान के मुताबिक, हजारों से ज्यादा भक्तों ने कतारबद्ध होकर माता का प्रसाद ग्रहण किया।

मरवटिया तिवारी के पंचायत भवन के मरम्मत व कायाकल्प कार्य में खर्च धनराशि की मांगी गई जनसूचना Read More मरवटिया तिवारी के पंचायत भवन के मरम्मत व कायाकल्प कार्य में खर्च धनराशि की मांगी गई जनसूचना

सेवा के इस महायज्ञ को सफल बनाने में संस्थान के युवाओं और वरिष्ठ सदस्यों ने कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रमेश मेहता, उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, संरक्षक विजयमल गिरी, विनय मिश्रा, रतन गुप्ता, और रविजीत सिंह कंग मुख्य रूप से उपस्थित रहे। साथ ही कार्यक्रम की व्यवस्था संभालने में शशि चंद्र यादव, राजदेव पांडे, चंद्रमौली मिश्रा, मनोज प्रजापति, मृत्युंजय, सत्येंद्र और सुभाष चौबे सहित कमेटी के अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। समिति के सदस्यों ने बताया कि माँ दुराशनी के आशीर्वाद से सेवा का यह क्रम भविष्य में भी इसी ऊर्जा के साथ जारी रहेगा।

मिशन शक्ति 5.0: इंदौरा और ओथी में बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक Read More मिशन शक्ति 5.0: इंदौरा और ओथी में बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Post Comments

Comments