कोतवाली मितौली पुलिस टीम ने 03 अन्तर्जनपदीय शातिर अपराधियो को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान
On
नीमगांव खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल मार्ग दर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक मितौली महेश पाठक के नेतृत्व में कोतवाली मितौली खीरी की पुलिस टीम द्वारा शटर काटकर चोरी करने वाले अभियुक्तगण गेदनलाल उर्फ गैदा उर्फ सागर वधिक पुत्र मुलायम मारवाड़ी उम्र करीब 30 वर्ष निवासी ग्राम ईशापुर थाना निगोही जनपद शाहजहाँपुर,रामपाल पुत्र हेमराज उम्र करीब 40 वर्ष निवासी मिल्खिया थाना निगोही जनपद शहाजहाँपुर, मन्नू गिरी पुत्र राम जीवन गिरी उम्र करीब 30 वर्ष निवासी ग्राम धनसेन नगर फतेहनगर थाना मछरेहटा जनपद सीतापुर को तीन अदद वेल्चा लोहे का, एक अदद लोहा काटने का कटर कैची नुमा,दो अदद टार्च,एक अदद तमंचा 12 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व दो अदद तमंचा 315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर नाजायज व चोरी के 1,57,000/- रूपये के साथ दानपुर मोड़ के पास स्थित बन्द पड़े भट्टे से गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए माo न्यायालय के समक्ष भेजा गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तः-
1.गेदनलाल उर्फ गैदा उर्फ सागर वधिक पुत्र मुलायम मारवाड़ी निवासी ग्राम ईशापुर थाना निगोही जनपद शाहजहाँपुर,रामपाल पुत्र हेमराज निवासी मिल्खिया थाना निगोही जनपद शहाजहाँपुर,मन्नू गिरी पुत्र राम जीवन गिरी निवासी ग्राम धनसेन नगर फतेहनगर थाना मछरेहटा जनपद सीतापुर गिरफ्तार करने वाली टीम में प्र0नि0 महेश पाठक , उ0नि0 जयकृष्ण तिवारी ,,उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह थाना मितौली,उ0नि0 सिद्धान्त पंवार थाना नीमगांव जनपद खीरी,हे0का0 होरी लाल थाना मितौली ,हे0का0 करूणेश वर्मा थाना मितौली,का0 ऋषभ सिंह थाना मितौली ,का0 सुगम सिंह थाना मितौली हे0का0 राजेश मिश्रा थाना मितौली,का0 राजीव सिंह थाना मितौली जनपद खीरी,का0 अनुज कुमार थाना मितौली जनपद खीरी,का0 चमन कुमार थाना मितौली जनपद खीरी,हे0का0 सुशील पटेल थाना नीमगांव जनपद खीरी
,का0 भूपेन्द्र कुमार थाना नीमगांव जनपद खीरी आदि शामिल रहे।
आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0 591/2019 धारा 307/382/411/457 भादवि थाना चोला जनपद वाराणसी 2. मु0अ0सं0 127/2017 धारा 391/411/413/414 भादवि थाना हरैय्या जनपद बस्ती, मु0अ0सं0 129/2017 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना हरैय्या जनपद बस्ती मु0अ0सं0 686/2017 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना हरैय्या जनपद बस्ती 5. मु0अ0सं0 4297/2016 धारा 380/457/411 भादवि थाना कोतवाली जनपद बस्ती, मु0अ0सं0 4519/2016 धारा 380/457/411 भादवि थाना कोतवाली जनपद बस्ती,मु0अ0सं0 1557/2016 धारा 380/457/411 भादवि थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती,मु0अ0सं0 186/2024 धारा 305(ए)/317(2)/317(4)/331(4) बीएनएस थाना उच्चौलिया जनपद खीरी 9. मु0अ0सं0 419/2016 धारा 395 भादवि थाना मलिहाबाद जनपद लखनऊ 10. मु0अ0सं0 4297/2016 धारा 380/457/411 भादवि थाना कोतवाली जनपद बस्ती 11. मु0अ0सं0 542/2025 धारा 305(ए)/331(4)/317(2) बीएनएस थाना नीमगांव जनपद खीरी, मु0अ0सं0 543/2025 धारा 305(ए)/331(4)/317(2) बीएनएस थाना नीमगांव जनपद खीरी 13. मु0अ0सं0 322/2025 धारा 305(ए)/331(4)/317(2) बीएनएस थाना मितौली जनपद खीरी, मु0अ0सं0 0034/2026 धारा 313 बीएनएस थाना मितौली जनपद खीरी 15. मु0अ0सं0 0036/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मितौली जनपद खीरी।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
15 Jan 2026
15 Jan 2026
14 Jan 2026
Post Comment
आपका शहर
15 Jan 2026 18:17:10
Longest Railway Bridge : भारतीय रेलवे दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है, जबकि एशिया में यह दूसरे स्थान...
अंतर्राष्ट्रीय
14 Jan 2026 21:34:09
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Comment List