जिले में लापरवाही के चलते चार थाना प्रभारी लाइन हाजिर

जनहित में निरीक्षकों के तबादले, कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से तात्कालिक कार्रवाई

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र /उत्तर प्रदेश-

 जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। कार्यों में लापरवाही एवं अपेक्षित नियंत्रण न होने के आरोप में चार थाना प्रभारियों को लाइन हाजिर करते हुए पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है।

यह कार्रवाई आवश्यकता/जनहित एवं प्रशासनिक समायोजन के तहत तात्कालिक प्रभाव से की गई है। पुलिस विभाग के अनुसार यह कदम कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया है।

नहर माइनर की पटरी कटी, पानी गांवों में घुसा, 50 बीघा फसल जलमग्न  Read More नहर माइनर की पटरी कटी, पानी गांवों में घुसा, 50 बीघा फसल जलमग्न 

स्थानांतरित (लाइन हाजिर) किए गए निरीक्षक में

बीजपुर थाने को मिला नया प्रहरी, नवागत थाना प्रभारी राजेश सिंह ने संभाली कमान Read More बीजपुर थाने को मिला नया प्रहरी, नवागत थाना प्रभारी राजेश सिंह ने संभाली कमान

निरीक्षक माधव सिंह

सीएचसी से रेफर प्रसूताओं पर बिचौलियों की नजर,  पीड़ित ने  लगाया प्रसूता को बहकाकर निजी अस्पताल ले जाने का आरोप Read More सीएचसी से रेफर प्रसूताओं पर बिचौलियों की नजर, पीड़ित ने लगाया प्रसूता को बहकाकर निजी अस्पताल ले जाने का आरोप

प्रभारी निरीक्षक, थाना राबर्ट्सगंज पुलिस लाइन

निरीक्षक कमलेश कुमार पाल

प्रभारी निरीक्षक, थाना बभनी पुलिस लाइन

निरीक्षक चन्द्रशेखर सिंह

प्रभारी निरीक्षक, थाना विंढमगंज, पुलिस लाइन

निरीक्षक राजेश सरोज

प्रभारी निरीक्षक, थाना शाहगंज, पुलिस लाइन

पुलिस विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनहित से जुड़े मामलों में जिम्मेदारी तय की जाएगी।

उक्त स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे शीघ्र ही अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।

इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में स्पष्ट संदेश गया है कि अनुशासनहीनता एवं लापरवाही पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें