चतरा विकास खंड के बीपैक्स सचिवो की समीक्षा बैठक संपन्न

समिति पर ऋण वितरण के चेक व नगद बिक्री की धनराशि न रोकें -अवधेश सिंह

राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

जिला सहकारी बैंक मिर्जापुर/सोनभद्र की रामगढ़ शाखा मे चतरा ब्लॉक के बीपैक्स सचिवो की समीक्षा बैठक एडीसीओ राबर्टसगंज अवधेशसिंह द्वारा की गई।समीक्षा बैठक के दौरान अवधेश सिंह ने कहा कि बीपैक्स मे डाटा फीडिंग की शिथिलता पर निराशा व्यक्त करते हुए सभी सचिवो को निर्देशित किया कि मिलान कराके सर्वप्रथम 31 मार्च तक की फीडिंग दो दिन के भीतर पूर्ण करायें तथा प्रतिदिन अनिवार्य रूप से लॉगिन करना भी सुनिश्चित करें।

इसी क्रम में आगे उन्होंने कहा कि उर्वरक आवंटन के सापेक्ष आरटीजीएस करने मे अनावश्यक विलंब करने से परहेज करें तथा ऋण वितरण के चेक तथा नगद बिक्री की धनराशि एक दिन से अधिक समिति पर न रोकें।बैठक मे मुख्य रूप से सौरभ सिंह, अमित कुमार गौतम, अमित सिंह , संतोष पटेल, कौशल सिंह, शिवकुमार इत्यादि सचिव व कर्मचारी उपस्थित रहे ।

संगम विहार में सेवा अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को पोषण किट और दिव्यांगों को व्हीलचेयर वितरित Read More संगम विहार में सेवा अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को पोषण किट और दिव्यांगों को व्हीलचेयर वितरित

Post Comments

Comments