Haryana Weather: हरियाणा में शीतलहर का अलर्ट, सरकार ने जारी की बचाव एडवाइजरी

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather: उत्तर भारत में लगातार बढ़ रही सर्दी और संभावित शीतलहर को देखते हुए हरियाणा सरकार सतर्क हो गई है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने शीतलहर और पाले से बचाव को लेकर आम जनता और किसानों के लिए विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। यह एडवाइजरी भारतीय मौसम विभाग (IMD) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तैयार की गई “शीतलहर कार्य योजना” के तहत लागू की गई है।

पिछले अनुभवों को देखते हुए जारी हुई चेतावनी

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त एवं सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि जनवरी 2025 में चंडीगढ़, अंबाला, करनाल और हिसार सहित कई जिलों में शीतलहर का गंभीर असर देखा गया था। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 के पहले सप्ताह में भी इसी तरह की स्थिति बनती नजर आ रही है, जिसको देखते हुए पहले से एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

शीतलहर की परिभाषा क्या है?

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, जब मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम और पहाड़ी इलाकों में तापमान शून्य डिग्री के आसपास पहुंच जाए, तो उसे शीतलहर की श्रेणी में रखा जाता है। ऐसे हालात में बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है।

अंगीठी और कोयले के इस्तेमाल से बचने की सलाह

सरकार ने लोगों को बंद कमरों में कोयला या अंगीठी जलाने से सख्त परहेज करने की सलाह दी है। डॉ. सुमिता मिश्रा ने चेतावनी दी कि इससे कार्बन मोनोऑक्साइड गैस बनती है, जो जानलेवा साबित हो सकती है। इसके अलावा पालतू जानवरों, मवेशियों और घरेलू पशुओं को ठंड से बचाने के लिए उन्हें सुरक्षित और गर्म स्थानों पर रखने की सलाह दी गई है।

कानपुर में 13 साल बाद फिर शुरू होगा गोविंद नगर का पराग डेयरी प्लांट Read More कानपुर में 13 साल बाद फिर शुरू होगा गोविंद नगर का पराग डेयरी प्लांट

हाइपोथर्मिया से बचाव पर जोर

शीतलहर के दौरान हाइपोथर्मिया का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में प्रभावित व्यक्ति को तुरंत गर्म स्थान पर ले जाने और शरीर का तापमान सामान्य बनाए रखने की सलाह दी गई है। समय पर उपचार न मिलने पर यह स्थिति गंभीर हो सकती है।

जिला ब्राह्मण महासभा की त्रैमासिक सामान्य सभा Read More जिला ब्राह्मण महासभा की त्रैमासिक सामान्य सभा

किसानों के लिए फसल बचाव की विशेष एडवाइजरी

सरकार ने किसानों को भी शीतलहर से फसलों को होने वाले नुकसान को लेकर सतर्क किया है। शीतलहर के कारण गेहूं और जौ में काला रतुआ, सरसों और सब्जियों में सफेद रतुआ तथा आलू व टमाटर में लेट ब्लाइट जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका रहती है।

उन्मादी भीड़ का ‘तालिबानी फरमान’के सामने बेबस पुलिस,22 घंटे तक बना रहा बंधक,पुलिस रही खामोश  Read More उन्मादी भीड़ का ‘तालिबानी फरमान’के सामने बेबस पुलिस,22 घंटे तक बना रहा बंधक,पुलिस रही खामोश 

किसानों को बोर्डो मिश्रण या कॉपर ऑक्सीक्लोराइड का छिड़काव करने, फास्फोरस और पोटाश का संतुलित उपयोग करने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही शीतलहर के दौरान हल्की और बार-बार सतही सिंचाई करने तथा जहां संभव हो वहां स्प्रिंकलर सिंचाई अपनाने की सिफारिश की गई है।

ठंड में उर्वरक डालने से बचें

एडवाइजरी में यह भी स्पष्ट किया गया है कि शीतलहर के दौरान मिट्टी में पोषक तत्व न डालें। ठंड के कारण पौधों की जड़ों की सक्रियता कम हो जाती है, जिससे वे पोषक तत्वों को अवशोषित नहीं कर पाते और खाद बेकार चली जाती है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments