PAN-Aadhaar Link: आज ही करवा लें ये काम! वरना आपका पेन कार्ड हो जाएगा बंद
PAN-Aadhaar Link: सरकारी नियमों के अनुसार, अगर आज 31 दिसंबर 2025 तक PAN और Aadhaar लिंक नहीं होते, तो PAN इनएक्टिव हो जाएगा। हालांकि PAN पूरी तरह रद्द नहीं होगा, लेकिन उसका इस्तेमाल लगभग बेकार हो जाएगा। टैक्स से जुड़े कामों से लेकर बैंकिंग और निवेश तक कई सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।
PAN–Aadhaar लिंक करना क्यों जरूरी है?
PAN और Aadhaar को लिंक करने का मकसद टैक्स सिस्टम में पारदर्शिता लाना और फर्जी या एक से ज्यादा PAN कार्ड की समस्या को खत्म करना है। सरकार चाहती है कि एक व्यक्ति के नाम पर सिर्फ एक ही PAN हो।
नौकरीपेशा लोगों, बिजनेस करने वालों, निवेशकों और ITR फाइल करने वालों के लिए यह नियम बेहद जरूरी है। कुछ विशेष कैटेगरी को छोड़कर लगभग सभी टैक्सपेयर्स पर यह नियम लागू होता है।
PAN इनएक्टिव होने पर क्या-क्या परेशानी होगी?
अगर आपका PAN इनएक्टिव हो गया, तो आप इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल नहीं कर पाएंगे। पहले से फाइल किए गए ITR का रिफंड अटक सकता है। ब्याज, डिविडेंड और अन्य इनकम पर ज्यादा TDS कट सकता है।
नया बैंक अकाउंट खोलना या KYC अपडेट करना मुश्किल हो सकता है। लोन या क्रेडिट कार्ड के आवेदन रिजेक्ट हो सकते हैं। शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड और SIP में निवेश रुक सकता है। कुछ मामलों में सैलरी क्रेडिट में देरी हो सकती है। Form 15G/15H का फायदा नहीं मिलेगा। कई सरकारी योजनाओं और फाइनेंशियल कामों में अड़चन आ सकती है
PAN–Aadhaar लिंक कैसे करें?
PAN और Aadhaar को लिंक करना पूरी तरह ऑनलाइन और आसान है:
इनकम टैक्स की e-Filing वेबसाइट पर जाएं
PAN नंबर से लॉग इन करें
Profile / Link Aadhaar विकल्प पर क्लिक करें
PAN और Aadhaar नंबर दर्ज करें
1000 की फीस e-Pay Tax के जरिए जमा करें
फीस भुगतान के बाद लिंकिंग प्रक्रिया पूरी करें
सफल लिंकिंग पर कन्फर्मेशन मैसेज दिखाई देगा
PAN–Aadhaar लिंक है या नहीं, ऐसे करें स्टेटस चेक
अगर आपको नहीं पता कि आपका PAN आधार से लिंक है या नहीं, तो आप घर बैठे मोबाइल से एक मिनट में स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाकर Link Aadhaar Status विकल्प का इस्तेमाल करें।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments